script

खुलासा: फोन में मिला घिनौनी वीडियोज़ का विशाल भंडार, बिना कपड़ों के नज़र आ रही हैं महिलाएं और वे…

Published: Sep 20, 2018 12:36:47 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

अभियोजन पक्ष को शक है कि आरोपियों ने इससे पहले भी कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया होगा।

porn

खुलासा: फोन में मिला घिनौनी वीडियोज़ का विशाल भंडार, बिना कपड़ों के नज़र आ रही हैं महिलाएं और वे…

नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफॉर्निया में दो महिलाओं के साथ यौन शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिलाओं के साथ इस घिनौनी हरकत का आरोप राज्य के ही एक आर्थोपेडिक सर्जन पर लगा है। हैरानी की बात ये है कि इस दरिंदगी में सर्जन के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी। एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक आरोपी सर्जन और उसकी गर्लफ्रेंड ने दोनों महिलाओं को पहले ड्रग्स दिया और नशे की हालत में उनके साथ हैवानियत की सभी सीमाओं को लांघ दिया। आरोपी सर्जन टीवी पर आने वाले एक चर्चित डेटिंग रिएलिटी शो में भी हिस्सा ले चुका है।
इस पूरे मामले पर आ चुका है। अभियोजन पक्ष को शक है कि आरोपियों ने इससे पहले भी कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया होगा। अभियोजन पक्ष के संदेह को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बीते मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया और महिलाओं से अपील की, कि वे आगे आएं और खुल कर अपनी समस्याओं को रखें। अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से काफी ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद दर्जनों महिलाओं ने ऐसी वारदातों के बारे में शिकायत की। इसके अलावा अधिकारी सामने आए पीड़िताओं के बयान के आधार पर अन्य पीड़िताओं की भी तलाश कर रहे हैं, जो खुलकर आगे आने से डर रही हैं।
इस मामले के मुख्य आरोपी सर्जन ग्रैंड विलियम (38) और उसकी गर्लफ्रेंड सेरिसा लौरा रिले (31) के खिलाफ बीते 11 सितंबर अलग-अलग आरोपों में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों पर रेप, ड्रग्स और हथियार से संबधित मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सर्जन के फोन की भी जांच की गई। जिसमें कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जो इन्हें सख्त सज़ा दिलाएगा। अधिकारी ने बताया कि फोन में ऐसी सैकड़ों वीडिया हैं, जिनमें महिलाएं ड्रग्स के नशे में हैं और पूरी तरह से नग्न हैं। जानकारी के मुताबिक आरोप सिद्ध होने पर विलियम को 40 साल और लौरा को 30 साल की कैद हो सकती है।
surgeon

ट्रेंडिंग वीडियो