script23 सालों से धरना दे रहे शिक्षक को अंडरवियर सुखाना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस | case filed against vijay singh fro drying his underwear in open place | Patrika News

23 सालों से धरना दे रहे शिक्षक को अंडरवियर सुखाना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस

locationनई दिल्लीPublished: Sep 22, 2019 12:53:44 pm

Submitted by:

Soma Roy

Protest aginst corruption : भू-माफियाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं लड़ाई
विजय सिंह ये धरना 26 फरवरी 1996 से दे रहे हैं

dharna1.jpg
नई दिल्ली। भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शिक्षक विजय सिंह अपने संघर्ष के लिए जाने जाते हैं। वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले 23 सालों से भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसके चलते उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस, लिम्का बुक में दर्ज है। मगर विजय सिंह को धरने के दौरान अंडरवियर सुखाना महंगा पड़ गया है। एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मालूम हो कि संजय कुमार नामक व्यक्ति ने कलक्ट्रेट में अपने धरनास्थल के बाहर अंडरवियर सुखाने का आरोप लगाते हुए शिक्षक विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 509 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी। विजय सिंह का कहना है कि वह संघर्ष के रास्ते से हटने वाले नही हैं और ये अंडरवियर उनका नहीं था बल्कि वो उनके पास रह रहे एक बेसहारा व्यक्ति का था।
बताया जाता है कि विजय सिंह ये धरना 26 फरवरी 1996 से दे रहे हैं। उनको ऐसे करते हुए करीब 24 साल हो चुके हैं। मगर हाल ही में मुकदमा दर्ज होने पर कलेक्ट्रेट ने पीएसी बुलवाकर उनका सामान धरना स्थल से हटा दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो