script

मकान मालकिन के साथ चल रहा था पति का चक्कर, पत्नी ने चली ऐसी चाल.. पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Published: Jun 15, 2018 10:18:02 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

शख्स की पत्नी का दावा है कि उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया था, जिसके बाद उसकी पति की बेवफाई का पता चला।

kenya

मकान मालकिन के साथ चल रहा था पति का चक्कर, पत्नी ने चली ऐसी चाल.. पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

नई दिल्ली। अफ्रीका के केन्या से एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर अपनी पत्नी को धोखा दे रहा शख्स अपनी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया, जो केन्या के एक होटल में उसके साथ अंतरंग हालातों पाया गया था। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि होटल के कमरे में अंतरंग पलों के दौरान शख्स अपनी प्रेमिका के साथ रहस्यमयी तरीके से जुड़ गया था। काफी कोशिशों के बाद भी जब दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं पा रहे थे तो उन्होंने मदद के लिए चीखना-चिल्लाना शुरु कर दिया।
शख्स की पत्नी का दावा है कि उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया था, जिसके बाद उसकी पति की बेवफाई का पता चला। महिला ने बताया कि उसने पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाने को कहा था, जिसके बाद आरोपी पति की पोल-पट्टी खुल गई। एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के मुताबिक पत्नी को धोखा दे रहे शख्स का शरीर लाख कोशिशों के बाद भी प्रेमिका के शरीर से अलग नहीं हुआ तो उसने मदद के लिए चीखना-चिल्लाना शुरु कर दिया था। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी।
कपल पूरी तरह से निर्वस्त्र था, जिन्हें होटल स्टाफ ने एक गुलाबी रंग की चादर से ढक दिया था। पुलिस ने उन्हें एक ट्रक में डाल दिया, ये वही वक्त था जब दोनों की इज्जत का कबाड़ा बन गया। क्योंकि उस वक्त वहां पत्रकारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ इकट्ठा हो रखी थी। जिसके बाद उन्हें अलग करने के लिए एक तांत्रिक के पास ले जाया गया। जहां तांत्रिक ने अपनी तंत्र विद्या से दोनों को अलग कर दिया।
पूरा मामला बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है। आरोपी शख्स की पत्नी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ Lodwar town में रहती हैं। लेकिन उनका पति Kitale town में बिज़नेस करता है। जबकि शख्स की प्रेमिका कोई और नहीं बल्कि Lodwar town में उनकी मकान मालकिन ही थी। महिला ने बताया कि उनका पति जब भी काम के सिलसिले में Kitale town जाता था, उसी दौरान उनकी मकान मालकिन भी वहां से चली जाती थी। जिसके बाद महिला को दोनों के संबंधों को लेकर शक हुआ था। जिसके बाद उसने अपने पति के अवैध संबंधों को उजागर करने के लिए तांत्रिक की मदद ली थी।

ट्रेंडिंग वीडियो