scriptमॉडल ने होठों पर लगाई ऐसी चीज, लोगों ने उठाया मजाक, देखें वीडियो | chicago model applying mehendi on her lips to turn them orange | Patrika News

मॉडल ने होठों पर लगाई ऐसी चीज, लोगों ने उठाया मजाक, देखें वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Oct 28, 2020 11:09:32 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

यह दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी हुई है। कई लोग ऐसी हरकते करते है जिसके कारण वे चर्चा में बने रहते है। कई बार वे ऐसे कामनामे कर बैठते है जिसके कारण उनकी खूब आलोचना होती है। हाल ही में एक विदेशी मॉडल और ब्यूटी ब्लॉगर ने ऐसा काम किया जिसके कारण वह दुनियाभर में छाई हुई है।

chicago model

chicago model

यह दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी हुई है। कई लोग ऐसी हरकते करते है जिसके कारण वे चर्चा में बने रहते है। कई बार वे ऐसे कामनामे कर बैठते है जिसके कारण उनकी खूब आलोचना होती है। हाल ही में एक विदेशी मॉडल और ब्यूटी ब्लॉगर ने ऐसा काम किया जिसके कारण वह दुनियाभर में छाई हुई है। इस मोहतरमा ने अपने होठों पर मेहंदी लगाई है जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। लोग इस मॉडल को खूब खरीखोटी सुना रहे है। यूजर्स कह रहे है कि मेहंदी को अपने होठों पर कौन लगाता है भला।

मेहंदी से नारंगी हो गए होठ
यह वीडियो शिकागो की ब्रियानाह क्रिश्चनसन का जो अपने होठों पर लिपस्टिक की जगह मेहंदी लगा रही है। यह मॉडल मेहंदी लगाकर अपने होठों को नारंगी करना चाहती थी। वायरल हो रहे वीडियो को पिछले महीने ब्रियानाह क्रिश्चनसन ने टिकटॉक पर शेयर किया गया था। हालांकि अब यह वीडियो ट्विटर पर सामने आया। इस वीडियो में आप देख सकते है कि लड़की ब्रश की मदद से लाल मेहंदी अपने होठों पर लगा रही है। एक घंटे के इंतजार करने के बाद जब लड़की ने मेहंदी उतारी तो उनके होठ नारंगी दिखने लगे।

प्राकृतिक डाई है मेहंदी
‘हेन्ना लिप स्टेन’ टाइटल वाले इस वीडियो की शुरुआत में कहती हैं कि वह प्राकृतिक और सूक्ष्म रंग चाहती थी। वीडियो के शुरुआत में वो कहती हैं, ठीक है, आपने मेहंदी फ्रेकल्स को देखा होगा, मेहंदी लिप्स के बारे में क्या सोचते हैं। आपको बता दें कि मेहंदी एक प्राकृतिक डाई है जिसका ज्यादा उपयोग दक्षिण एशिया में किया जाता है। हम सभी जानते है कि इसको हाथ, पैर या बालों पर लगाया जाता है। लेकिन यह पहली बार हो सकता है कि जब कोई अपने होठों पर मेहंदी लगाने की कोशिश की हो।

लोगों ने उठाया मजाक
44 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर 25 अक्टूबर को साझा किया गया था। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा वीडिया नहीं देखा। कुछ लोग मॉडल का मजाक बना रहे है और कुछ लोग उनकी इस हरकत के लिए खरीखोटी भी सुना रहे है। अन्य ने पूछा कि उसने सिर्फ एक लिप टिंट क्यों नहीं खरीदा। हालांकि कुछ लोगों ने होंठों पर मेहंदी लगाने के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में चिंतित जताई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो