scriptखुदाई में मिला ब्लूटूथ वाला सिक्का, लोगों ने बताया दूसरे ग्रह की अमानत | Child Found Coins with bluetooth, People Called it Aliens Treasure | Patrika News

खुदाई में मिला ब्लूटूथ वाला सिक्का, लोगों ने बताया दूसरे ग्रह की अमानत

locationनई दिल्लीPublished: Dec 31, 2019 10:03:57 am

Submitted by:

Soma Roy

Old Coins found : पुराने खजाने की खोज में गए एक गुरू-शिष्य को मिला ये अनोखा सिक्का

Old Coins found

Old Coins found

खौलते दूध का गिरना हो सकता है बुरे वक्त का संकेत, न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली। दुनिया में अक्सर कई अजीबों-गरीब घटनाएं होती रहती हैं, जिन पर यकीन करना आसान नहीं है। ऐसी ही एक घटना रेजिजन द्वीप में हुई। जहां खुदाई में एक बच्चे को 10वीं शताब्दी का एक पुराना सिक्का (old coins) मिला। मामूली से एल्यूमीनियम के इस सिक्के को देख पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। मगर इसकी सच्चाई जान सबके होश उड़ गए। दरअसल इस सिक्के में ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इतने पुराने जमाने में ये डिवाइस कैसे आई। लोग इसे दूसरी दुनिया के लोगों की अमानत बता रहे हैं।
बताया जाता है कि ये सिक्का लूका नाम के एक बच्चे को मिला था। उसने ये सिक्का किसी अपने सर को दिखाया तो पता चला कि ये 10वीं शताब्दी में डेनमार्क के राजा हैराल्ड का सबसे बड़ा खज़ाना था। दरअसल लूका अपने गुरू रीने स्कोएन के साथ राजा के खज़ाने की खोज में निकले थे। रीने पुरातत्त्व विभाग से जुड़े हुए है।
वे खज़ाने की खोज में उत्तरी रेजिजन द्वीप पहुंच गए थे। यहां वे मेटल डिटेक्टर मशीन के साथ खोजबीन कर रहे थे। तभी उनके शिष्य को एल्यूमीनियम का सिक्का मिला था। रीने के मुताबिक 10वीं शताब्दी के सिक्कों में ब्लूटूथ की बात समझ से बाहर है। बाज़ार में इस सिक्के की कीमत लाखों में है। कई लोगों का मानना है कि पहले एलियन्स धरती पर आए थे। उन्हीं का ये सिक्का यहां रह गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो