हॉट ऑन वेब

पहले 14 नहीं 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, लेकिन फिर ऐसे बदल गई तारीख

पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस
14 नवबंर को नेहरू का जन्मदिवस होता है

नई दिल्लीNov 14, 2019 / 01:20 pm

Prakash Chand Joshi

नई दिल्ली: आज पूरा देश बाल दिवस मना रहा है। इसे हम चिल्ड्रंस डे ( Childrens day ) के रूप में भी जानते हैं। 14 नवंबर के दिन को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि पहले बाल दिवस 14 नवंबर को नहीं बल्कि, 20 नवंबर को मनाया जाता था। शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे ये बदलाव हुआ।

जवाहर लाल नेहरू और लेडी एडविना के बीच था ऐसा रिश्ता, इस किताब में सामने आई सच्चाई

इसलिए बदल गई तारीख

साल 1925 से ही बाल दिवस मनाया जाने लगा था, लेकिन साल 1953 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, लेकिन ये अन्य देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। भारत में भी पहले ये 20 नवंबर को ही मनाया जाता था, लेकिन 27 मई 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ( Jawaharlal Nehru ) के निधन के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर माना जाएगा। पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के बाद बच्चों की शिक्षा, प्रगति और कल्याण के लिए बहुत काम किया था।

jawahar1.png

सामने थी कई चुनौतियां

जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था। भारत जब आजाद हुआ तो वो आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां भी थी क्योंकि जिस तरह भारत आजाद हुआ था वो सिर्फ किसी खाली थैले की तरह था। क्योंकि अंग्रेजों ने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को पूरी तरह लूट लिया था। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि भारत में अंग्रेजों ने कई अद्भुत इमारतों का निर्माण किया। लेकिन 500 देसी रियासतों को एक झंडे के नीचे लाने का काम तो नेहरू ने ही किया।

Home / Hot On Web / पहले 14 नहीं 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, लेकिन फिर ऐसे बदल गई तारीख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.