script

चीन की ‘बैट वुमेन’ ने दोबारा किया आगाह, कोरोना से भी खतरनाक महामारी के खतरे की जताई आशंका

Published: Nov 23, 2020 09:44:02 am

Submitted by:

Soma Roy

Shi Zhengli Chinese virologist : चीन की वायरोलॉजिस्ट शी जेंगली उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी
शी उस वक्त वुहान शहर में जानवरों पर रिसर्च कर रही थीं, उनका कहना है कि जूनोटिक बीमारियों पर ज्यादा काम की जरूरत है

bat_women1.jpeg

Shi Zhengli Chinese virologist

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) का कहर अभी तक शांत नहीं हुआ है। हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा खतरनाक बीमारियां भविष्य में दस्तक दे सकती हैं। ये चेतावनी चीन की वायरोलॉजिस्ट शी जेंगली (Shi Zhengli) ने दी है। जानवरों में खासतौर पर चमगादड़ों में फैले रोगों को लेकर रिसर्च के चलते उन्हें बैट वुमेन (Bat Woman) के नाम से भी जाना जाता है। शी उस वक्त मीडिया की सुर्खियों में आईं जब वुहान से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली। उस वक्त वह चीन के वुहान में ही काम कर रही थीं। उन्होंने लोगों को इसके घातक परिणामों के बारे में भी बताया था।
वायरोलॉजिस्ट (Chineese Virologist) शी जेंगली ने हाल ही में कुछ और नए जानवरों पर रिसर्च की है। जिसमें घातक बीमारी फैलाने वाले लक्षण सामने आए हैं। शी ने दोबारा लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर हम अगली खतरनाक महामारी से बचाना चाहते हैं तो हमें इन अंजान वायरस के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी। इनकी स्टडी नहीं करने से अगली महामारी की आशंका काफी बढ़ जाएगी। क्योंकि ये ऐसी बीमारियां हैं जो जंगली जानवरों द्वारा फैलाए जाते हैं।
ये जूनोटिक बीमारियां होती हैं, यानि वो बीमारियां जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। शी ने ऐसी चीजों पर रिसर्च को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही अपील की कि इन वैज्ञानिक चीजों का राजनीतिकरण न किया जाए। उन्होंने महामारी के खिलाफ इंटरनेशनल स्तर पर आपसी सहयोग की बात भी कही। मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर महीने में कोरोना का पहला केस सामने आया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार कोरोना महामारी का शिकार होने वाले शख्स की उम्र 55 साल थी। इसके बाद केसों के बढ़ने का दौर शुरू हुआ था जिसके बाद 8 दिसंबर को चीन की सरकार ने वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन को इस बारे में सूचित किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो