कमाल की कारीगरी, 2 दोस्तों ने मिलकर बनाया पानी पर तैरने वाला अनोखा घर
एक चीनी उद्यमी ने 4 लाख युआन यानी करीब 45 लाख रुपये लगाकर बनाया अनोखा घर।
इस घर का निर्माण पानी पर किया है और ये घर पानी के ऊपर तैरता है।

नई दिल्ली। आपने अब तक कई प्रकार के घर बने देखे और सुने होंगे। कोई पहाड़ों पर तो कोई जंगल या पेड़ों पर अपना आशियाना बनाते है। अपने घर को हर यूनीक बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते है। अगर आप से कहा जाए कि एक बंदे ने पानी के अंदर तैरता हुआ अनोखा घर बनाया है। क्या आप इस पर यकीन करेंगे। चीन के एक शख्स ने यह अनोखा घर बनाया है। इस घर की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसको खूब पसंद कर रहे है।
45 लाख रुपए में हुआ तैयार
एक रिपोर्ट के अनुसार, एक चीनी उद्यमी ने 4 लाख युआन यानी करीब 45 लाख रुपए में यह घर तैयार किया है। यह अनोखा घर पानी पर बना है और पानी के ऊपर तैरता है। यह घर चीन के फुजिआन प्रॉविंस में बना हुआ है। इस घर को बनाने वाला व्यक्ति कोस्टलाइन नाम से जाना जाता है। कोस्टलाइन ने इस घर का नाम हेक्सी (Haixi) रखा है। घर में रहने की बढ़ती मांग के बाद सितंबर 2020 में कोस्टलाइन ने इस घर को चीन का पहला फ्लोटिंग होटल बना दिया।
ऐसे आया आइडिया
खबरों के अनुसार, कोस्टलाइन साउथ सी चाइना के डॉन्गशान काउंटी टापू में रहता है। उनका बचपन समुद्र के किनारे बीता है और उनका अधिकतर समय मछली पकड़ते हुए बिता है। 2018 में वह अपने एक दोस्त के साथ दिनभर मछली पकड़ने के बाद शाम को बियर पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनको एक प्लोटिंग हाउस बनान चाहिए। यानी पानी पर तैरने वाले घर का निर्माण करेंगे।
यह भी पढ़े :— दुनिया का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती कभी बारिश, कारण जान रह जाएंगे दंग
ऐसे हुई घर बनाने की शुरुआत
डॉन्गशान काउंटी में सभी लोग मछली पालन का व्यापार करते है। वहां पर नाव और बेड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। कोस्टलाइन और उसके आर्किटेक्ट दोस्त ने राफ्ट और नाव के ही कांसेप्ट का इस्तेमाल कर के अपने घर का डिजाइन किया। उन्होंने तय किया कि दोनों दोस्तों इस घर में साथ में रहेंगे। इस घर को 600 स्क्वायर फीट के साइज का बनाया है। उन्होंने घर को छिछले पानी में बनाया मगर वहां लहरों से काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद इसके प्लेटफॉर्म को खुले समुद्र ले गए और वहां पर तैयार किया गया। घर की संरचना स्टील से बनी थी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi