scriptक्लर्क की गलती से पलटी शख्स की किस्मत, निकली 15 करोड़ की लॉटरी | Clerk Gave Wrong Lottery Ticket To Man in America But He Won 15 Crore | Patrika News

क्लर्क की गलती से पलटी शख्स की किस्मत, निकली 15 करोड़ की लॉटरी

Published: Jul 17, 2020 11:36:16 am

Submitted by:

Soma Roy

Won Lottery Prize : अमेरिका के मिशिगन का है मामला, गैस पंप पर हवा भरवाने गया था शख्स तभी ली थी लॉटरी की टिकट
गैस पंप के क्लर्क ने उसे 10 की जगह गलती से 20 डॉलर वाला टिकट दे दिया था

lottery1.jpg

Won Lottery Prize

नई दिल्ली। कहते हैं अगर तकदीर (Luck) का साथ मिले तो दिन बदलने में वक्त नहीं लगता। कुछ ऐसा ही 57 साल के एक शख्स के साथ भी हुआ। रातों-रात उसकी किस्मत पलट गई और वो आम इंसान से सीधे करोड़पति बन गया। मजेदार बात यह है कि उसके मालामाल होने के पीछे एक क्लर्क (Clerk Mistake) की गलती थी। उसने गलत टिकट पकड़ा दिया था। मगर उसी टिकट के चलते शख्स की 2 मिलियन डॉलर यानी 15 करोड़ रुपए की लॉटरी (Win Lottery) लग गई। इस बात का पता चलते ही शख्स के पैर ही जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं।
मामला अमेरिका के मिशिगन का है। यहां रहने वाला 57 साल का एक व्यक्ति ट्रक में हवा भरवाने ईस्टपॉइंट में एक गैस स्टेशन पर गया। शख्स ने बताया कि वह चैंज लेने के लिए स्टेशन के क्लर्क के पास गया। उसने वहां क्लर्क से 10 डॉलर वाली 7 के स्क्रैच-ऑफ टिकट देने के लिए कहा। मगर टिकट लेने के दौरान गलती से क्लर्क ने उसे 20 डॉलर का टिकट दे दिया। बाद में जब क्लर्क ने देखा तो उसे वो टिकट वापस करने को कहा, लेकिन शख्स ने ये टिकट रखने का फैसला किया।
बाद में जब लॉटरी की घोषणा हुई तो उसमें उसे 15 करोड़ का ईनाम निकला। इस बात की जानकारी होते ही शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे ये सब एक सपने जैसा लग रहा है। वैसे शख्स को गलती से आए उस लॉटरी टिकट को अपने पास रखने के फैसले पर नाज है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इसी टिकट से उनकी तकदीर बदली है। वह इससे बेहद खुश हैं। अब वो इन रुपयों से सबसे पहले एक घर खरीदेंगे, जो उनका सपना था। वहीं बाकी पैसों को वो अपने परिवार के लिए इंवेस्ट करेंगे, साथ ही जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो