scriptजिस नारियल के खोल को फेंक देते हैं आप, आज उसकी कीमत जान सिर के खड़े हो जाएंगे बाल | coconut shell sold at very high price shocks online customer | Patrika News

जिस नारियल के खोल को फेंक देते हैं आप, आज उसकी कीमत जान सिर के खड़े हो जाएंगे बाल

Published: Jan 18, 2019 10:43:00 am

Submitted by:

Neeraj Tiwari

लोग इन दिनों नारियल के खोल का एक स्क्रीनशाट सोशल मीडिया में शेयर कर रहें हैं और लिख रहें हैं कि पहले पता होता तो आज हम भी करोड़पति होते।

coconut shell

जिस नारियल के खोल को फेंक देते हैं आप, आज उसकी कीमत जान सिर के खड़े हो जाएंगे बाल

नई दिल्ली। आज के दौर में हर किसी के लिए ऑनलाइन बाजार 24 घंटे खुला हुआ है। यहां पर लोग बिना रोक-टोक के चीजों को खरीद और बेंच सकते हैं वो भी अपने मुंह मांगे दाम पर। यही वजह है कि लोग इन दिनों नारियल के खोल का एक स्क्रीनशाट सोशल मीडिया में शेयर कर रहें हैं और लिख रहें हैं कि पहले पता होता तो आज हम भी करोड़पति होते। दरअसल, ऐसा लिखने के पीछे की वजह यह है कि ऑनलाइन बेवसाइट अमेजन पर नारियल का खोल लगभग 3000 रूपये में बेचा जा रहा है।

 

नैचुरल और ऑर्गेनिक कहकर बेचे जाते हैं ऐसे सामान

हो सकता है कि एक बार आपको अपने कानों पर भरोसा न हो लेकिन हकीकत यही है कि ऑनलाइन मिलने वाले सामानों को ‘नैचुरल और ऑर्गेनिक’ कहकर किसी भी कीमत में बेचा जा रहा है। लेकिन 20 से 30 रूपये में मिलने वाले नारियल के खोल की कीमत हर किसी को अचरज में डाल रही है। बता दें कि इस नारियल की खोल को खरीदने के लिए ऑनलाइन कंपनी अमेजन अपने ग्राहकों को डिसकाउंट भी दे रही है। वो भी कोई छोटा-मोटा डिसकाउंट नहीं पूरे 1675 रूपये का। हैरान करने वाली बात यह है कि डिसकाउंट के बाद भी यह खोल बहुत महंगा है। यानी 3000 की कीमत वाले इस नारियल खोल पर करीब 55 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में 1675 रूपये के डिस्काउंट के बाद यह 1365 रूपये में मिल रहा है।

 

सोशल मीडिया में हो रहा लगातार ट्रोल

कई लोगों को तो इन फोटोज पर भरोसा नहीं हो रहा है। ऐसे में वो खुद साइट पर जाकर इसका रेट चेक रहे हैं। इसके बाद वो भी इसे ट्रोल करने में शामिल हो रहे हैं। फिलहाल यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर पता होता कि नारियल का खोल इतना महंगा बिकेगा तो अपने खेतों में नारियल के ही पेड़ लगा लेते। तो वहीं कुछ लोग नारियल के खोल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिख रहें हैं कि हमारा तो अब इस दुनिया पर से ही भरोसा उठ गया यार।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो