scriptयहां की महिलाएं पति पसंद नहीं आने पर बदल लेती है मर्द, आदमी के साथ पीती है शराब | community where women are free to have realtion with one or more men | Patrika News

यहां की महिलाएं पति पसंद नहीं आने पर बदल लेती है मर्द, आदमी के साथ पीती है शराब

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2020 03:48:41 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

मुस्लिम समुदाय में एक आदमी को अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी और उसे ज्यादा शादी करने की इजाजत है। कई मुस्लिम देशों में ऐसा होता है। कई बार अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना आदमी कई शादी कर सकता है।

women

women

नई दिल्ली। मुस्लिम समुदाय में एक आदमी को अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी और उसे ज्यादा शादी करने की इजाजत है। कई मुस्लिम देशों में ऐसा होता है। कई बार अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना आदमी कई शादी कर सकता है। आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है जहां पर महिलाओं को कई प्रकार की आजादी दी गई है। यहां पर औरतों को दूसरे मर्द से संबंध बनाने की इजाजत होती है। हम बात कर रहे है अफगानिस्तान के बॉर्डर के पास सक इलाके की। जहां रहने वाली औरतों को भरपूर आजादी मिली है। यहां पर महिलाएं गैर मर्द पसंद आने पर अपनी पहली शादी को तोड़ देती हैं।

हर फैसले लेती है खुद
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अफगानिस्तान के बॉर्डर के पास रहने वाली औरतें खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद बिंदास होती हैं। कलाशा समुदाय की औरतों को पूरी आजादी मिली होती है। यहां औरतें बुर्का नहीं बल्कि कलरफुल कपड़े पहनती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वे अपने फैसले खुद लेती हैं। सबसे खास बात शादी भी अपनी मनमर्जी से ही करती है।

 

यह भी पढ़े :— मॉडल को महंगा पड़ा फोटो शेयर करना, लुटेरों ने कर दी ऐसी हालत

 

 

गैर मर्द के साथ संबंध बनाने की अनुमति
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके की जनसंख्या बेहद ही कम है। यहां पर लगभग पौने 4 हजार लोग ही रहते है। लेकिन यहां की कुछ अजीब परंपरा है जिसके लिए यह काफी मशहूर है। अपनी पसंद की शादी करने के बाद भी यहां की महिलाओं को अगर को गैरमर्द पसंद आ जाए तो वे अपनी शादी तोड़ देती हैं। यहां किसी औरतों को किसी दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाने की अनुमति है।

आदमी के साथ पीती है शराब
यहां की औरतें और आदमी त्योहार के मौके पर सभी साथ मिलकर शराब पीते हैं। अफगान और पाकिस्तान बॉर्डर पर होने की वजह से खास यहां के लोग अस्त्र-शस्त्र और बंदूकें भी रखते हैं। औरतें बाहर का काम भी करती हैं। घर पर वे पर्स और रंगीन मालाएं बनाती हैं और उन्हें बेचने का काम आदमियों का होता है। कुछ महिलाएं भेड़-बकरियां भी पालती है। यहां की महिलाएं सजने-संवरने की शौकीन होती हैं। कलाशा समुदाय की परंपरा अन्य जातियों और समुदाय से अलग है। यहां पर किसी की मौत होने पर गम नहीं बल्कि खुशी मनाई जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो