scriptयहां कॉन्डम से ऐसे-ऐसे काम कर रही हैं लड़कियां, पूरा मामला जान भन्ना जाएगा दिमाग | condoms are using as hair bands and balloons in cuba | Patrika News

यहां कॉन्डम से ऐसे-ऐसे काम कर रही हैं लड़कियां, पूरा मामला जान भन्ना जाएगा दिमाग

Published: Sep 07, 2018 10:29:33 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

बर्थडे पार्टीज़ और अन्य उत्सवों में बड़े गुब्बारों के स्थान पर भी कॉन्डम फुलाकर लगाए जा रहे हैं।

cuba

यहां कॉन्डम से ऐसे-ऐसे काम कर रही हैं लड़कियां, पूरा मामला जान भन्ना जाएगा दिमाग

नई दिल्ली। एक कॉन्डम की क्या अहमियत है, इसके बारे में ज़्यादा विस्तार से चर्चा करने की कोई ज़रूरत नहीं है। ये बात तो सभी जानते हैं कि condom का इस्तेमाल सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने में, प्रेगनेंसी से बचने के लिए और अन्य यौन संक्रमणों से बचने के लिए किया जाता है। लेकिन कॉन्डम के प्रयोग के क्षेत्र में निरंतर विस्तार होता जा रहा है। जी हां, कैरेबियाई देश क्यूबा में कॉन्डम का इस्तेमाल केवल साधारण उपयोगों के अलावा और भी कई जगहों पर प्रयोग में लाया जा रहा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि क्यूबा में कॉन्डम को गुब्बारे और हेयरबैंड के तौर पर भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
अमेरिकी बैन है मुख्य कारण
कॉन्डम के इन अजीबो-गरीब वजहों के लिए कुछ खास कारण बताए जा रहे हैं, जो यहां की राजनीति और अार्थिक नीतियों से जुड़ी हुई हैं। लगातार कई दशकों तक अमेरिकी बैन को झेल चुके इस देश में रोजमर्रा की ज़िंदगी में काम आने वाली कई चीज़ों की भारी कमी है। इसके अलावा सोवियत मॉडल के केंद्रीयकृत आर्थिक व्यवस्था भी ज़रूरी चीज़ों की कमी का मुख्य कारण हैं। देश में तमाम कमियों को देखते हुए यहां के लोग उपलब्ध चीज़ों से ही बाकि के काम पूरा करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
सैलून में रबर बैंड के बजाए इस्तेमाल किए जा रहे हैं कॉन्डम
क्यूबा की राजधानी हवाना में एक महिला सैलून चलाने वाली महिला सैंड्रा हेरनांदेज ने बताया कि बाज़ारों में हेयरबैंड की कमी है, जिसकी वजह से उन्हें अपने ग्राहकों को खुश और संतुष्ट रखने के लिए कॉन्डम का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा बर्थडे पार्टीज़ और अन्य उत्सवों में बड़े गुब्बारों के स्थान पर भी कॉन्डम फुलाकर लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक क्यूबा में कई लोग तो मछली पकड़ने के लिए भी कॉन्डम का ही प्रयोग कर रहे हैं। इनके अलावा भी यहां के लोग कई कामों में कॉन्डम का प्रयोग कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो