जयपुरPublished: Dec 19, 2017 06:52:36 pm
विकास गुप्ता
आप इन घरेलू उपायों को आजमा कर जी मिचलाना और उल्टी आना जैसी समस्याएं को कंट्रोल कर सकती हैं।
अगर लगातार उल्टी और जी मिचला रहा है तो सूखा धनिया या फिर हरे धनिए को पीसकर उसका मिश्रण बना लें। समय-समय पर इस मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से कुछ समय बाद उल्टी आनी बंद हो जाएंगी। आप चाहें तो इसमें काला नमक भी मिला सकती हैं।