हॉट ऑन वेब

लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहीं 6 माह की गर्भवती महिला ASI, बोली- बच्चे से ज्यादा देश जरूरी

भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संकट से जूझ रही है। कोरोना ( COVID-19 ) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लोगों में दहशत फैली हुई हैं, लेकिन इसी दहशत को कम करने के लिए डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ और पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। डॉक्टर्स जहां संक्रमित मरीजों की जान बचाने में जुटे है, वहीं पुलिस इसके संक्रमण से लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। इसी में शामिल है गुजरात की 6 माह की गर्भवती महिला पुलिस अफसर।

Apr 02, 2020 / 05:05 pm

Naveen

नई दिल्ली।

मेरे लिए पहले देश जरूरी
हम बात कर रहे हैं गुजरात के राजकोट की नसरीन जुनैद बेलीम की, जो महिला थाने की एएसआई है। नसरीन जुनैद बेलीम छह माह की गर्भवती है। उसके बावजूद वह लॉकडाउन ( Lockdown India ) में ड्यूटी कर रही है। इस स्थिति में उसका परिवार चिंतित है लेकिन उसका हौंसला बरकरार है।

जज्बे को सलाम: मेहंदी का रंग फिर से चढ़ जाएगा मैं देश का रंग फीका नहीं पड़ने दूंगी…

मीडिया से बातचीत में नसरीन जुनैद बेलीम ने बताया कि उसके लिए बच्चे से ज्यादा देश जरूरी है। वह बताती है, पति जब छुट्टी लेने के लिए कहते है तो मैं उसको बोलती हूं, फर्ज पहले छुट्टी बाद में। उन्होंने बताया कि पुलिस को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाना पड़ता है। ऐसे में खुद की और आने वाले बच्चे की चिंता जरूर रहती है। इसके लिए घरवाले भी डांटते हैं। लेकिन, जब देश संकट में हो तो मैं कैसे घर बैठ सकती हूं। हालांकि, पूरा स्टाफ मेरा सहयोग करता है।

Coronavirus Alert: 50% संक्रमित लोगों में नहीं दिख रहे कोरोना के लक्षण, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा ?

भारत में कहर जारी

भारत में कोरोना का कहर जारी है। अब तक इस वायरस से 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, इससे संक्रमित लोगों की संख्या 2000 को पार कर गई है। सरकार ने 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।

Home / Hot On Web / लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहीं 6 माह की गर्भवती महिला ASI, बोली- बच्चे से ज्यादा देश जरूरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.