scriptcoronavirus:लॉक डाउन के दौरान बेसहारों के लिए सहारा बनी पुलिस , काम देख आप भी हो जाएंगे हैरान! | coronavirus: lock down during Police is doing big work | Patrika News

coronavirus:लॉक डाउन के दौरान बेसहारों के लिए सहारा बनी पुलिस , काम देख आप भी हो जाएंगे हैरान!

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2020 11:52:29 am

Submitted by:

Pratibha Tripathi

चंड़ीगढ़ पुलिस के सराहनीय कार्यो का वीडियो हो रहा है वायरल
चंडीगढ़ पुलिस के जवान बने इंसानियत की मिसाल

policefinalch.jpg

नई दिल्ली। लॉक डाउन देश में 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है लोग अपने घरों में कैद हैं, ऐसे में बेसहारा और सड़क किनारे फुटपाथ पर रहने वालों की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं, कई जगह पर तो ऐसे लाचार लोगों को खाना और पानी तक नसीब हो रहा है या नहीं ये सोचने की बात है, लेकिन चंडीगढ़ से आया एक वीडियो काफी सुकून देने वाला है।

police_final22.jpg

चंडीगढ़ पुलिस का यह वीडियो जिसने भी देखा इंसानियत की मिसाल को देखकर उसकी आंखें नम हो गईं, वीडियो में चंडीगढ़ पुलिस के जवान सड़क के किनारे बैठे एक बुजुर्ग को पहले हाथ धुला कर सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज कराके इसके बाद इत्मिनान से खाना खिलाते हुए दिखाया गया है, उसी दौरान एक और व्यक्ति आता है उसे भी खाना खिलाया जाता है।

इतना ही नहीं वीडियो में नजर आ रहे सब इंस्पेक्टर ने आगे भी इन्हें लगातार खाना खिलाने का वादा कर अपनी ड्यूटी पर निकल जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की यही प्रतिक्रिया है कि ऐसे लोगों का ध्यान रखना हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो