script

गांव में पता नहीं चल रहा था तो लॉकडाउन देखने शहर आया युवक, पुलिस ने अनोखे अंदाज में दिखाया ‘Lockdown’

locationनई दिल्लीPublished: Mar 27, 2020 06:32:27 pm

कुछ लोगों ने लॉकडाउन ( Lockdown India ) को मजाक समझ रखा है। घरों में रहने की बार-बार अपील के बाद भी लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। इसमें से कुछ लोग तो सिर्फ लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) का माहौल देखने ही निकल पड़े है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा से सामने आया है। यहां एक युवक गांव से सिर्फ लॉकडाउन ( COVID-19 Lockdown ) का माहौल देखने शहर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने भी अपने अंदाज में युवक को सबक सिखाया। पुलिस उसे लॉकडाउन ( Coronavirus in India ) का माहौल दिखाने अपने साथ ले गई।

coronavirus lockdown

नई दिल्ली।
कुछ लोगों ने लॉकडाउन ( Lockdown India ) को मजाक समझ रखा है। घरों में रहने की बार-बार अपील के बाद भी लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। इसमें से कुछ लोग तो सिर्फ लॉकडाउन ( coronavirus Lockdown ) का माहौल देखने ही निकल पड़े है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा से सामने आया है। यहां एक युवक गांव से सिर्फ लॉकडाउन ( COVID-19 Lockdown ) का माहौल देखने शहर पहुंच गया। जब सड़क पर घूम रहे युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने लॉकडाउन ( Coronavirus outbreak ) के माहौल देखने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने भी अपने अंदाज में युवक को सबक सिखाया। पुलिस उसे लॉकडाउन का माहौल दिखाने अपने साथ ले गई।

युवक को थाने ले आई पुलिस
पदमनगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बड़गांव के रहने वाला सलीम गनी मंसूरी सड़क पर घूम रहा था। जब उससे कारण पूछा तो वह बोला कि गांव में पता ही नहीं चल रहा था कि लॉकडाउन क्या होता है। इसलिए मैं शहर में लॉकडाउन का माहौल देखने आया हूं।

फ्री राशन व 1000 रुपए बांट रही सरकार…मैसेज पढ़ते ही लॉकडाउन तोड़ घरों से भागे लोग, जानें फिर क्या हुआ

mp.jpg

 

पुलिस बोली चलो दिखाते है माहौल
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सलीम से कहा- चलो साथ, आपको लॉकडाउन का पूरा माहौल दिखाते है। पुलिस उसे थाने ले गई। वहां सलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सलीम कहने लगा कि साहब… अब कभी नहीं आऊंगा…। पुलिस ने भी कहा पता चल गया क्या होता है लॉकडाउन।

नहीं मान रहे लोग
बता दें कि देश में भी कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का कहर जारी है। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया हुआ। किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में कुछ लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे है। पुलिस भी इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो