script12 साल पहले हुई शादी को भूल गया था पति, दोबारा उसी महिला के साथ खाईं कसमें | couple get married again, husband had forgot her wife due to dementia | Patrika News

12 साल पहले हुई शादी को भूल गया था पति, दोबारा उसी महिला के साथ खाईं कसमें

locationनई दिल्लीPublished: Aug 25, 2019 02:07:08 pm

Submitted by:

Soma Roy

Aberdeen couple : साल 2007 में बिल से हुई थी ऐनी की शादी
भूलने की बीमारी की वजह से बिल की चली गई थी याददाश्त

anni1.jpg
नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा है जो सात जन्मों का बंधन है। इस बात को सच कर दिखाया है एक ऐसे कपल ने जिन्होंने 12 साल बाद दोबारा एक-दूसरे से शादी की। दरअसल पति की याददाश्त चले जाने से वो अपनी पत्नी तक को भूल गया था। मगर पत्नी ने हार नहीं मानी। आखिरकार पति ने अपनी पत्नी को दोबारा प्रपोज किया और फिर से शादी करके हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
उम्र के आधे पड़ाव पर पहुंच चुके इस कपल का नाम बिल डंकन और ऐनी है। बिल 71 साल के हैं। जबकि उनकी पत्नी ऐनी 69 वर्ष की हैं। बताया जाता है कि बिल न्यूरोजनेटिव बीमारी थी। जिसके चलते उन्हें भूलने की बीमारी हो गई थी। जिसके चलते वे अपनी पत्नी तक को भूल गए थे। मगर उनकी पत्नी ने हार नहीं मानी और वो बिल को दोबारा से इंप्रेस करने में जुट गईं।
bill1.jpg
आखिरकार बिल ने ऐनी को दोबारा प्रपोज किया और एबरडीन में बने उनके घर में फिर से शादी की। ऐनी ने बताया कि गार्डन को शादी के लिए सजाने में उनके दोस्तों ने मदद की। जबकि उन्हें दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार करने की जिम्मेदारी उनकी बेटी एंड्रिया ने निभाई। ऐनी ने बताया कि बिल से उनकी पहली शादी साल 2007 में हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो