scriptइस बात पर घरवालों ने पहले की लड़की-लड़के की धुनाई, फिर किया ऐसा काम | couple tie a knot in district hospital of moradabad, they suffer a lot | Patrika News

इस बात पर घरवालों ने पहले की लड़की-लड़के की धुनाई, फिर किया ऐसा काम

locationनई दिल्लीPublished: Aug 02, 2019 03:23:02 pm

Submitted by:

Soma Roy

Couple beaten : घर से भागने की वजह से नाराज थे लड़की के घरवाले
पिटाई से लड़के की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती

nikah
नई दिल्ली। अस्पताल में लोग इलाज कराने जाते हैं, लेकिन मुरादाबाद में हॉस्पिटल ही शादी का मंडप बन गया। जहां एक प्रेमी जोड़े का निकाह पढ़वाया गया। मगर घरवालों को धोखा देकर भागने के चलते लड़की के घरवालों ने पहले लड़का-लड़की की जमकर धुनाई की थी। बाद में समझौता होने पर दोनों की शादी कराई गई।
कटघर थाना क्षेत्र के करुला गली नंबर में रहने वाला शाहनवाज आसमां नाम की लड़की से प्यार करता था। आसमां उसकी दूर की रिश्तेदार है। दोनों का घर आस-पास ही था, इसलिए उनका मिलना-जुलना अक्सर होता था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थै। उन्होंने ये बात अपने घरवालों को बताई तो वे इसके लिए राजी नहीं हुए। ऐसे में दोनों घर से भाग निकले।
hospital
शाहनवाज और आसमां उत्तराखंड के रुड़की शहर में जाकर छिप गए। मगर आसमां के परिजनों की पुलिस शिकायत पर उन्हें वहां से पकड़ लिया गया। घर लौटने पर आसमां के परिजनों ने उसे और शाहनवाज को जमकर पीटा। हालत गंभीर होने पर शाहनवाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिटाई से नाराज शाहनवाज के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शाहनवाज और आसमां के परिवार वालों कीरजामंदी से अस्पताल में ही उनका निकाह पढ़वाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो