scriptबच्चों को पढ़ाने के लिए महिला ने लगाया अनोखा जुगाड़, किताबें पढ़ने के बदले कराती हैं घोड़ों की सवारी | Cow girl Catlin Gooch inspired children to study in interesting way | Patrika News

बच्चों को पढ़ाने के लिए महिला ने लगाया अनोखा जुगाड़, किताबें पढ़ने के बदले कराती हैं घोड़ों की सवारी

Published: Dec 15, 2020 10:05:35 pm

Submitted by:

Soma Roy

Inspirational story : अमेरिका के एक डे केयर सेंटर में काम करने वाली कैटिलिन गूच ने अपनाया ये दिलचस्प तरीका
गूच के अनुसार बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के अलावा इससे उनमें पशु प्रेम विकसित होगा

hhorse.jpg

Inspirational story

नई दिल्ली। तरक्की के लिए पढ़ाई बेहद जरूरी है, लेकिन बच्चों को पढ़ाई के लिए मनाना बहुत मुश्किल है। क्योंकि खेल और दूसरी गतिविधियों के चलते अक्सर पढ़ाई से जी चुराते हैं। ऐसे में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक डे केयर में काम करने वाली एक महिला ने अनोखा जुगाड़ लगाया है। वह लाइब्रेरी में एक हफ्ते में 2 से 3 किताबें पढ़ने वाले बच्चों को घोड़े की सवारी फ्री में कराती हैं। ऐसा करने वाली महिला का नाम कैटिलिन गूच है।
बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का ये आईडिया गूच को साल 2017 में आया था। वह नॉर्थ कैरोलिना में वेन्डेल नाम के कस्बे में स्थित एक डे केयर सेंटर में काम करती हैं। गूच का मानना है कि ऐसे दिलचस्प तरीके से बच्चों की रुचि पढ़ाई के प्रति बढ़ेगी। इसके लिए उन्होंने स्थानीय लायब्रेरी से एक करार किया कि जो भी बच्चे वहां जाकर तीन या तीन से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए इश्यू कराएंगे, उन्हें वह अपने पिता के अस्तबल में सैर कराएंगी। उन्होंने साल 2017 में ही एक गैर लाभकारी संस्था सैडल अप एंड रीड भी बनाई।
गूच बताती हैं कि पांच भाई-बहनों के बीच उनका बचपन घोड़ों के साथ मस्ती करते हुए बीता। तीन साल की उम्र से वह घुड़सवारी कर रही हैं। उन्हें पढ़ने का भी शौक है। इसलिए उन्होंने सोचा कि दूसरे बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए ये तरीका काफी रोचक है। इसके अलावा अस्तबल में आकर घोड़ों की सवारी करने से बच्चों के मन में पशु प्रेम की भावना भी जागती है। क्योंकि घोड़ों की सवारी के दौरान वो काफी वक्त पशुओं के साथ बिताते हैं। इससे उनका लगाव बढ़ता है।

ट्रेंडिंग वीडियो