scriptमगरमच्छ के मुंह में था मां का हाथ, बचाने के लिए बेटे ने लगा दी जान की बाजी | crocodile chewed woman hand son put life to death to save mother | Patrika News

मगरमच्छ के मुंह में था मां का हाथ, बचाने के लिए बेटे ने लगा दी जान की बाजी

locationनई दिल्लीPublished: May 28, 2020 05:23:29 pm

Submitted by:

Naveen

-Crocodile Attack on Woman: नदी में पानी पीने गई महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने महिला का हाथ पकड़ लिया और चबाने लगा।-महिला के चिल्लाने पर उसका बेटा दौड़कर आया और मगरमच्छ पर लाठियों से हमला कर भगा दिया।-मगरमच्छ ने महिला का कोहनी तक हाथ चबा लिया था, लेकिन सही वक्त पर उसका बेटा ( Son Saves Mother’s Life ) आने से उसकी जान बच गई। उसके बाद महिला को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

crocodile chewed woman hand son put life to death to save mother

मगरमच्छ के मुंह में था मां का हाथ, बचाने के लिए बेटे ने लगा दी जान की बाजी

नई दिल्ली।
Crocodile Attack on Woman: नदी में पानी पीने गई महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने महिला का हाथ पकड़ लिया और चबाने लगा। महिला के चिल्लाने पर उसका बेटा दौड़कर आया और मगरमच्छ पर लाठियों से हमला कर भगा दिया। मगरमच्छ ने महिला का कोहनी तक हाथ चबा लिया था, लेकिन सही वक्त पर उसका बेटा ( Son Saves Mother’s Life ) आने से उसकी जान बच गई। उसके बाद महिला को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी के अमोला इलाके में बुधवार को खेत में काम कर रही महिला स्वरूपी आदिवासी सिंध नदी पर पानी पीने के लिए गई थी। इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने महिला के कोहनी तक का हाथ पूरी तरह अलग कर दिया।

Lockdown में गांव जाकर रहने लगा परिवार, कबाड़ में निकल आए 50 साल पुराने सोने के बिस्कुट

woman.jpg

बेटे कल्याण आदिवासी ने बताया कि मां खेत में काम कर रही थी। प्यास लगने पर वह नदी में पानी पीने गई थी। मगरमच्छ के हमले के बाद महिला के चिल्लाने पर उसका बेटा ग्रामीणों के साथ पहुंचा और लाठी-पत्थर मारकर मगरमच्छ को भगा दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज करने वाले सर्जन पंकज गुप्ता का कहना है महिला का आधा हाथ अलग हो गया है। जिस कारण खून बहुत बह गया, लेकिन अब महिला खतरे से बाहर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो