scriptसमुद्र में ऐसी हालत में मिला भारी-भरकम व्हेल, शरीर में मिली ऐसी-ऐसी चीज़ें..जिसने भी देखा रह गया हैरान | dead whale finds in indonesia contains 6 kg of plastic rubbish | Patrika News

समुद्र में ऐसी हालत में मिला भारी-भरकम व्हेल, शरीर में मिली ऐसी-ऐसी चीज़ें..जिसने भी देखा रह गया हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 20, 2018 04:50:24 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

इससे पहले एक मृत व्हेल के शरीर से 80 प्लास्टिक बैग मिले थे। उस व्हेल की मौत इन्हीं प्लास्टिक बैग की वजह से ही हुई थी।

whale

समुद्र में ऐसी हालत में मिला भारी-भरकम व्हेल, शरीर में मिली ऐसी-ऐसी चीज़ें..जिसने भी देखा रह गया हैरान

नई दिल्ली। पूर्वी इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में स्थित कपोटा वॉटर्स में एक मृत व्हेल मछली मिली। बीते सोमवार को मिली इस व्हेल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए वाकाटोबी नेशनल पार्क के प्रमुख हेरी सैंटोसो ने बताया कि यह मृत विशाल जीव एक रेस्क्यू टीम को मिला। 31 फीट लंबा यह जीव मरने के बाद सड़ चुका था और उसके शरीर पर दुनिया भर के कीड़े-मकौड़ों ने अपना ठिकाना बना रखा था। सैंटोसो ने बताया कि कपोटा वॉटर्स में मिला ये नर व्हेल था, जिसके शरीर के अंदर करीब 6 किलो कचरा मिला।
व्हेल के शरीर में से मिले कचरे में 115 प्लास्टिक के कप, 4 प्लास्टिक की बोतलेें, 25 प्लास्टिक बैग, 2 चप्पलें शामिल थीं। इतना ही नहीं व्हेल की बॉडी में करीब 1000 और प्लास्टिक के टुकड़े मौजूद थे। फिलहाल व्हेल की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। व्हेल की लाश की जांच किए बिना ही आज उसे दफना दिया गया, क्योंकि उसकी बॉडी इस कदर सड़ चुकी है कि उसकी जांच करना काफी मुश्किल है।
इससे पहले एक मृत व्हेल के शरीर से 80 प्लास्टिक बैग मिले थे। उस व्हेल की मौत इन्हीं प्लास्टिक बैग की वजह से ही हुई थी। वह व्हेल मलेशिया से सटे थाईलैंड की सीमा के नज़दीक एक नहर में मिला था। व्हेल की हालत काफी नाज़ुक थी, जिसे एक रेस्क्यू टीम तुरंत इलाज के लिए ले गई। वह कुछ भी खाने की स्थिति में नहीं था, क्योंकि उसके पेट में भारी मात्रा में प्लास्टिक मौजूद था। इलाज के दौरान हुई उल्टी में व्हेल ने करीब पांच प्लास्टिक बैग को बाहर निकाल दिया था। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
व्हेल का इलाज करने वाली एक महिला डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने किसी जानवर की प्लास्टिक पॉल्यूशन की वजह से हुई ऐसी मौत पहले कभी नहीं देखी थी। गौरतलब है कि आज के समय में प्लास्टिक प्रदूषण किसी एक देश की नहीं बल्कि कई देशों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। भारत भी इस वक्त समुद्री कचरे की समस्या से जूझ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो