scriptDhanteras 2020: धनतेरस पर करें कौड़ियों समेत ये 5 उपाय, चमक जाएगी किस्मत | Dhanteras 2020: Effective Upay of kaudi and others to become rich | Patrika News

Dhanteras 2020: धनतेरस पर करें कौड़ियों समेत ये 5 उपाय, चमक जाएगी किस्मत

Published: Nov 06, 2020 06:21:59 pm

Submitted by:

Soma Roy

Dhanteras ke Upay : धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी समेत मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है
धनतेरस की शाम को कोनों में दीपक जलाने से नकारात्मकता खत्म होती है

dhanwantari1.jpg

Dhanteras ke Upay

नई दिल्ली। धनतेरस (Dhanteras 2020) के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा का विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन घर के कोनों में शाम को दीपक जलाने से नकारात्मकता खत्म होती है। साथ ही कुछ अन्य उपाय करने से किस्मत की राह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। तो कौन-से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।
1.धनतेरस के दिन धनवंतरी भगवान की पूजा के बाद घर की चौखट पर लाल कपड़े में पांच कौड़ियां बांधकर चढ़ा दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होगा और घर में सकारात्मक महौल बनेगा।
2.धन-धान्य की बढ़ोत्तरी के लिए धनतेरस के दिन गाय माता को हरा चारा खिलाएं। इससे घर में समृद्धता आएगी। इसके अलावा आप इस दिन घर में खाना बनाने के बाद पहला हिस्सा गाय के लिए जरूर रखें।
3.धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

4.अगर पैसों की तंगी रहती है तो धनतेरस पर आप उस पेड़ की टहनी तोड़ कर घर लाएं, जिस पर चमगादड़ बैठता हो। इस टहनी को अपने घर के ड्राइंग रुम में रखें। ऐसा करने से धन की कमी दूर होगी। ये एक ज्योतिषीय टोटका है।
5.धनतेरस के दिन अपने चौखट से किसी को खाली हाथ न लौटने दें। अगर आपके द्वार पर कोई भिखारी, जमादार या गरीब व्यक्ति आया हो तो उसे सामर्थ्य अनुसार आप कुछ न कुछ जरूर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो