scriptDhanteras 2020: धनतेरस की शाम 11 बार पढ़ लें ये खास मंत्र, दूर हो जाएगी धन की किल्लत | Dhanteras 2020: Powerful upay for dhanteras and dhan vridhi | Patrika News

Dhanteras 2020: धनतेरस की शाम 11 बार पढ़ लें ये खास मंत्र, दूर हो जाएगी धन की किल्लत

locationनई दिल्लीPublished: Nov 02, 2020 06:23:05 pm

Submitted by:

Soma Roy

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है, इससे सुख-समृद्धि आती है
धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे धनवंतरी भगवान

dhanteras1.jpg
नई दिल्ली। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्होंने देवताओं को अमृतपान कराया था। धनतेरस के दिन उनकी पूजा करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। इस बार यह पर्व 13 नवंबर को है। इस दिन घर में पांच दीपक जलाने समेत कुछ अन्य उपाय करने से घर में बरकत होती है। अगर आप धन संबंधित परेशानियों से घिरे हैं तो आप धनतेरस के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
1.धनतेरस के दिन भगवान कुबेर के मंत्र का जाप फलदायी होता है। इसलिए शाम के समय धनवंतरी भगवान के सामने दीपक जलाकर ‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।’ मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे धन की समस्या दूर होगी।
2.धन-धान्य की वृद्धि के लिए धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाएं। इसमें काले तिल डालें, इससे नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही तिजोरी में कुबेर यंत्र रखें।

Karwa Chauth 2020: पति की लंबी आयु के लिए इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, मिलेगा दोगुना फल
3.धनतेरस के दिन यम देव की भी पूजा करनी चाहिए। शाम के समय यम के नाम का एक दीपक जलाएं। इससे चोट-चपेट एवं दुर्घटना आदि से बचाव होगा।

4.धनतेरस की शाम को 13 कौड़ियां रखकर मां लक्ष्मी और धनकुबेर की पूजा करें। अगले दिन उन कौड़ियों को निकालकर घर के कोने में गाड़ दें। आप चाहे तो इन्हें अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं।
5.धनतेरस की शाम को चांदी के सिक्कों पर केसर और हल्दी तिलक लगाएं। अब इन्हें धनवंतरी भगवान के सामने रख दें। पूजन के बद इन सिक्कों को अपने घर की तिजोरी में रखें। इससे आपके घर में सुख समृद्धि आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो