scriptDhanteras 2020: धनतेरस की शाम घर के किस दिशा में जलाएं दीपक, जानें नियम | Dhanteras 2020: Which Direction Diya Should Enlighten,Know Vastu Tips | Patrika News

Dhanteras 2020: धनतेरस की शाम घर के किस दिशा में जलाएं दीपक, जानें नियम

Published: Nov 05, 2020 05:34:51 pm

Submitted by:

Soma Roy

Dhanteras Pe Diya Jalane Ke Niyam : धनतेरस के दिन यम देव का भी ध्यान किया जाता है, इसलिए कोनों में दीपक जरूर जलाएं
इस दिन घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए, वराना नकारात्मकता का वास होता है

diya1.jpg

Dhanteras Pe Diya Jalane Ke Niyam

नई दिल्ली। धनतेरस (Dhanteras 2020) के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन यम देव का भी ध्यान किया जाता है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार इस दिन घर के कोनों में दीपक जलाने (Enlighten Diya) से नकारात्मकता खत्म होती है। साथ ही कुछ अन्य दिशाओं में दीया रखने से तरक्की में आ रहीं रुकावटें समेत दूसरी परेशानियां दूर होती हैं। तो क्या है दीपक जलाने का सही नियम जानें पूरी प्रक्रिया।
Dhanteras 2020: हमेशा खाली रहती है जेब तो करें ये 5 उपाय, होगी धन की बारिश

1.धनतेरस के दिन दीपक हमेशा सरसों के तेल का जलाएं। साथ ही इसमें काले तिल डालें। ऐसा करने पर नकारात्मकता खत्म होगी। आप चाहे तो तिल के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं। पहला दीपक यम के नाम का जलाना चाहिए। इसे घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण की ओर रखें।
2.दूसरा दीया पूजा स्थान पर रखना चाहिए। हालांकि ये शुद्ध देसी घी का होना चाहिए। इस दीपक में थोड़ा-सा केसर डालने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

3.अगर नजरदोष के कारण आपके परिवार की तरक्की नहीं हो पाती है तो धनतेरस के दिन तीसरा दीया घर के मेन गेट पर रखें। इससे बुरी बलाओं से बचाव होगा। साथ ही घर के सभी कोनों में एक दीया जरूर रखें।
दिवाली से पहले मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, 1 रुपए के नोट की बोली लगाकर कमाएं लाखों

4.धनतेरस की शाम को घर पर तुलसी के पौधे पर दीया रखना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में समृद्धि आती है। साथ ही परिवार का महौल सौहार्दपूर्ण रहता है।
5.धरनतेरस पर एक दीपक घर की छत पर रखना चाहिए। इससे सभी तरह के दोष दूर होते हैं। क्योंकि घर का कोई भी हिस्सा इस दिन अंधेरे में नहीं रखना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो