scriptइस दंपत्ति ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मां की मौत के बाद बच्ची को लिया गोद | District magistrate and his wife adopted newborn girl in gujarat | Patrika News

इस दंपत्ति ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मां की मौत के बाद बच्ची को लिया गोद

Published: Aug 20, 2019 12:45:29 pm

Submitted by:

Priya Singh

गुजरात की एक महिला ने डिलीवरी के दौरान तोड़ा दम
नवजात के पिता पर थी दो और बेटियों की ज़िम्मेदारी
दम्पति ने नवजात को लिया गोद

new born

नई दिल्ली। कुछ ख़बरें ऐसी होती हैं जो हमें इंसानियत के होने का एहसास कराती हैं। गुजरात के आनंद ज़िले में अगस्त के शुरुआती हफ्ते में यहीं की रहने वाली एक महिला ने बच्ची को जन्म देते समय दुनिया छोड़ दी। महिला की मौत के बाद पति के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उसके ऊपर पहले से ही दो बेटियों की ज़िम्मेदारी थी। अब उसके ऊपर तीन बेटियों की परवरिश की ज़िम्मेदारी थी। पत्नी के जाने का गम और बेटियों की परवरिश की सोच ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी।

पुणे में फंसी थीं 32 कश्मीरी लड़कियां, दिलेर सिख युवकों ने ऐसे की मदद

 

Amit Prakash Yadav
IMAGE CREDIT: Facebook: Amit Prakash Yadav

शख्स की परेशानी का पता वहां के विकास अधिकारी अमित प्रकाश यादव को चला। सारी जानकारी लेने के बाद वे अस्पताल पहुंचे उनके साथ उनकी पत्नी चित्रा भी थीं। दोनों ने पीड़ित शख्स को सांत्वना दी और बच्ची को गोद लेने की पेशकश की। मजबूर पिता ने दम्पति की बात पर सहमति जताई।

स्ट्रीट पेंटिंग ने वाराणसी की खूबसूरती में लगाए चार चांद, Video में देखिए कैसे सजाया जा रहा पीएम मोदी का शहर

 

adopt baby girl

इसके बाद दम्पति ने नवजात को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की। गौरतलब है कि अमित और चित्रा का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। उन्होंने बच्ची को माही नाम दिया है। इस घटना से पता चलता है कि दुनिया में अभी भी अच्छे लोग हैं जो इंसानियत को ज़िंदा रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो