scriptनाश्ते में इस चीज का सेवन पड़ सकता है भारी, हर किसी से होती है रोज ये गलती | do not eat burnt bread that can cause cancer | Patrika News

नाश्ते में इस चीज का सेवन पड़ सकता है भारी, हर किसी से होती है रोज ये गलती

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 11:51:20 am

Submitted by:

Priya Singh

ऐसा अक्सर होता है कि हम ब्रेड टोस्ट करते समय ब्रेड जला देते हैं और फिर उसे खा भी लेते हैं। अगर आप जला हुआ ब्रेड खाते हैं तो आपको इस बात का अंदाज़ा भी नहीं है कि आप रोज़ कितना गलत काम कर करते हैं।

do not eat burnt bread that can cause cancer

नाश्ते में इस चीज का सेवन पड़ सकता है भारी, हर किसी से होती है रोज ये गलती

नई दिल्ली। सुबह के नाश्ते में सबसे ज़रूरी आहार अगर कुछ है तो वह ब्रेड है। सुबह ऑफिस जाने वाले या स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर लेट हो जाते हैं। ऐसे में देर से उठने के बाद हर काम लेट होते हैं। सही समय पर पहुंचने के लिए हर कोई तेज गति से जैसे-तैसे तैयार होता है। जल्दीबजी में वह आधा पका या आधा जला नाश्ता खाकर अपने दिन की शुरुआत करता है। ऐसा अक्सर होता है कि हम ब्रेड टोस्ट करते समय ब्रेड जला देते हैं और फिर उसे खा भी लेते हैं। अगर आप जला हुआ ब्रेड खाते हैं तो आपको इस बात का अंदाज़ा भी नहीं है कि आप रोज़ कितना गलत काम कर करते हैं। ऐसा करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी खाद्य पदार्थ में स्टार्च की मात्रा ज्यागा होती है। ऐसे में जब उन्हें तेज़ आंच में पकाया जाता है तो एक्रिलामाइड नाम का केमिकल निकलता है जो धीरे-धीरे कैंसर का कारण बनता है। हालांकि, अभी तक एक्सपर्ट्स ने इस पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन इससे जुड़े तथ्य इस बात पर सटीक बैठते हैं।

 

burnt bread can cause cancer

बता दें कि एक्रिलामाइड एक केमिकल कम्पाउंड है जिसका इस्तेमाल पल्स्टिक और कागज बनाने में किया जाता है। एक्रिलामाइड कई भोजनों जैसे कॉफी, चॉकलेट, बादाम, फ्रेंच फ्राइज़, क्रैकर्स, आलू के चिप्‍स, अनाज, ब्रेड और यहां तक कि कुछ फल और सब्जियों में भी पाया जाता है। जब इन खाद्य पदार्थों को हद से ज्यादा पका दिया जाता है तो इनमें से एक्रिलामाइड ज्यादा रिलीज होता है। एक्रिलामाइड को खाने से यह हमारे डीएनए में जाकर मिल जाता है। यह केमिकल इतना खतरनाक होता है कि यह इंसानों की कोशिकाओं को भी बदल सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह केमिकल शरीर में प्रवेश कर के एक न्यूरोटॉक्सिन की तरह भी काम करने लगता है। यह एक किस्म का ज़हर होता है जो तंत्रिकाओं को खत्म कर शरीर पर हानिकारक प्रभाव डालता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो