script

दूध के साथ इन चीजों को खाने से करें तौबा, वर्ना पड़ सकते हैं लेने के देने

Published: Feb 05, 2019 02:19:29 pm

Submitted by:

Arijita Sen

दोनों को साथ में लेने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

Milk

दूध के साथ इन चीजों को खाने से करें तौबा, वर्ना पड़ सकते हैं लेने के देने

नई दिल्ली। दूध को सम्पूर्ण आहार माना जाता है। इसमें 85 प्रतिशत पानी और बाकी 15 प्रतिशत खनिज तत्व और वसा होता है।

दूध शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम,फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, विटामिन ए, डी, के, बी-2, और ई सहित और भी कई खनिज तत्व पाए जाते हैं।

यानि कि इससे एक बात तो साफ है कि दूध पीने के कई सारे फायदे हैं, लेकिन बिना कुछ चीजों पर गौर फरमाए अगर आप इसे पीते हैं तो यही सारी चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।

आज हम उन चीजों के बारे में आपको बताएंगे जिसके साथ दूध के सेवन को अनुचित माना गया है। ऐसी कई सारी चीजें हैं जिन्हें दूध के साथ लेने से ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

Milk

सबसे पहले तो यह जान लें कि दूध के साथ कभी भी किसी नमक वाली चीज के सेवन से बचना चाहिए। इसके साथ ही तिल से बनी चीजों को खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। अगर आप नमकीन या तिल से बनी हुई किसी खाद्य सामग्री को खा लेते हैं तो इसके 24 घंटों के बाद ही दूध लें।

Milk

इसके साथ ही सिट्रिक एसिड वाले फलों का सेवन भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। इनके बीच कम से कम आधे से एक घंटे का अंतर अवश्य रखना चाहिए। अगर कोई इन दोनों को साथ में खा लेता है तो इसका सीधा असर पेट पर पड़ता है। इतना ही नहीं इससे स्किन इंफेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है जिससे आगे चलकर दाद, खाज, खुजली व एग्जिमा जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

दूध के साथ गाजर, शकरकंद, आलू, तेल, दही, नारियल, लहसुन जैसी चीजों को नहीं खाना चाहिए। एक और चीज का ध्यान हमेशा रखना चाहिए और वह ये कि मछली और दूध को कभी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि मछली की तासीर गर्म होती है और दोनों को साथ में लेने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

 

Milk

हर एक खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी दूसरे चीज के साथ मिलकर इनका केमिकल रिएक्शन बॉडी को नुकसान पहुंचा सकता है, इसीलिए दूध पीने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो