ऐसे बढ़ेगा पति-पत्नी के बीच प्यार
अगर पति-पत्नी के बीच में प्रेम कम हो गया है तो आप करवा चौथ के दिन इस प्रेम को बढ़ा सकती हैं। इसके लिए आपको 11 गोमती चक्रों को लाल रंग की सिंदूर की डिब्बी में रखकर घर में कहीं भी छुपाकर रखना है। माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच चल रहा क्लेश खत्म होता है और दोनों के बीच प्यार दोबारा बढ़ जाता है। वहीं अगर आपका जीवन साथी आपकी उपेक्षा करता है तो इस दि 5 बेसन के लड्डू, आटे और चीनी से बने 5 पेड़े, 5 केले, 250 ग्राम चने की भीगी दाल किसी गाय को खिलाएं। ध्यान रहें कि ये काम आपको खुद करना है। गाय को खिलाने के बाद उसकी पीठ पर हाथ भी फेरे। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।
धन की समस्या होगी दूर
आपके धन के रास्ते अगर लंबे समय से बंद है तो इस दिन आप इनको खोलने का उपाय कर सकते हैं। इस दिन हल्दी की 5 गांठें ‘ॐ श्री गणधिपतये नम:’ बोलते हुए गणेश भगवान को अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कामों में सफलता मिलती है और धन के बंद हुए रास्ते भी खुलते हैं। साथ ही इस दिन गणेश भगवान को घी और गुड़ का भोग लगाए और आर्थिक विघ्नों को दूर करने के लिए गणपती से प्रार्थना करें। वहीं जब पूजा समाप्त हो जाए तो फिर वो गुड़ गाय को खिला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और घर में धन की वृद्धि होती है।