scriptसंजीव कुमार की इस हरकत पर नूतन ने मारा था तमाचा, जानें क्या था वो किस्सा | do you know sanjeev kumar life special unknown fact | Patrika News

संजीव कुमार की इस हरकत पर नूतन ने मारा था तमाचा, जानें क्या था वो किस्सा

Published: Jul 08, 2019 05:26:09 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

संजीव कुमार ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर किया राज
कई फिल्मों में निभाएं अहम किरदार

sanjeev kumar birthday

संजीव कुमार की इस हरकत पर नूतन ने मारा था तमाचा, जानें क्या था वो किस्सा

नई दिल्ली: बॉलीवुड ( Bollywood ) में कई अभिनेता हुए जिनका जिक्र हमेशा ही होता रहता है, लेकिन संजीव कुमार इन सब में एक अलग पहचान रखते हैं। आज ही के दिन यानि 9 जुलाई 1938 को गुजरात ( Gujarat ) के सूरत ( Surat ) में हुआ था। अपने करियर में उन्होंने लगभग 150 फिल्में की। उनका हुनर कुछ ऐसा था कि वो हर किरदार में जान फूंक देते थे। लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा किस्सा भी हुआ, जिसके दौरान अभिनेत्री नूतन ने उन्हें चांटा जड़ दिया था। चलिए जानते हैं क्या था वो किस्सा।

 

sanjeev kumar birthday

ये थी वो बात

वैसे तो संजीव कुमार ( sanjeev kumar r ) से जुड़ी कई बातें मशहूर हैं, लेकिन नूतन से जुड़ा हुआ उनका एक किस्सा काफी फेमस है। बात 1969 में फिल्म देवी की शूटिंग के दौरान कि है जब संजीव कुमार को नूतन ( Nutan ) ने थप्पड़ मारा था। दरअसल, पहले से शादीशुदा और एक बेटे की मां बन चुकीं नूतन को शूटिंग के दौरान सेट पर पड़ी एक मैगजीन ( Magazine ) से अपने और संजीव कुमार के अफेयर की बात पता चली, जिस पर वो गुस्सा हुईं। लेकिन जब उन्हें ये पता चला कि ये बात खुद संजीव कुमार ने फैलाई है तो नूतन ने भरे सेट में संजीव को एक जोरदार तमांचा जड़ दिया था। इस बात का जिक्र उन्होंने 1972 में एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू ( interview ) में किया था।

sanjeev kumar birthday

अपने से बड़ी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ किया काम

संजीव कुमार 70 के दशक के ऐसे अभिनेता थे जो एक तरफ सीता और गीता, मनचली जैसी फिल्मों में अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ आंधी और मौसम जैसी फिल्मों में अपने से बड़ी उम्र के शख्स का रोल अदा कर रहे थे। उन्होंने अपने टैलेंट से लोगों के दिलों पर राज किया । लेकिन वो दुखद दिन भी आया जब वो हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए। 47 साल की उम्र में दिल की बीमारी के चलते 6 नवंबर 1985 को उनका निधन हो गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो