scriptदवाई के नशे में घंटों धूप में सोती रह गई महिला, हुई कैंसर की शिकार | Doctor accused for cancer of his girlfriend, know the matter | Patrika News

दवाई के नशे में घंटों धूप में सोती रह गई महिला, हुई कैंसर की शिकार

Published: Sep 15, 2019 10:29:41 am

Submitted by:

Soma Roy

Skin Cancer : एक्स गर्लफ्रेंड ने डॉक्टर पर लगाया आरोप, खुद के कैंसर का ठहराया जिम्मेदार
कैलिफोर्निया का है मामला, डॉक्टर स्मिथ पर दवाइयों को ओवरडोज देने की कही बात

doctor1.jpg

,,

नई दिल्ली। अक्सर डॉक्टरों के गलत दवाई देने का मामला सामने आता रहता है। मगर कैलिफोर्निया में एक अनोखा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर दवाइयों के ओवरडोज देने का आरोप लगाया है। हैरानी की बात यह है कि मामले से प्रेमी का सीधा संबंध नहीं है। महिला के मुताबिक वो डॉक्टर की ओर से दी गई दवाइयों के नशे में काफी देर तक खुले आसमान के नीचे धूप में सो गई, जिसके चलते उन्हें स्किन कैंसर हो गया।
आरोप लगाने वाली महिला कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें दर्द की शिकायत रहती थी। इसके लिए वो अपने पूर्व प्रेमी की ओर से बताई गई पेनकिलर्स लेती थीं। जिसकी उन्हें धीरे—धीरे लत लग गई। जब वो बिजनेस टूर से घर लौट रही थीं, तब उन्हें बहुत तेज नींद आ गई। तो वह खुले आसमान के नीचे धूप में ही सो गईं। इसके चलते उनकी पीठ पर छाले निकल आएं।
महिला खुद भी एक डॉक्टर हैं। उनका कहना हैं कि नींद से जागने के बाद उन्होंने देखा कि उनका पूरा शरीर लाल हो गया है। इस पर चकत्ते पड़ गए हैं। इसमें जलन हो रही है। उन्होंने इसका चेकअप कराया तो पता चला कि उन्हें स्किन कैंसर हो गया है। महिला ने अपनी नींद के लिए अपने पूर्व प्रेमी डॉक्टर हिल्डिक स्मिथ को जिम्मेदार ठहराया है। उनके मुताबिक स्मिथ की वजह से ही उन्हें पेन किलर्स खाने की आदत पड़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो