scriptरूम के बाहर पति इंतज़ार कर रहा था, अंदर पत्नी के साथ ऐसा काम कर रहा था डॉक्टर और फिर… | doctor raped a woman who visits hospital for treatment | Patrika News

रूम के बाहर पति इंतज़ार कर रहा था, अंदर पत्नी के साथ ऐसा काम कर रहा था डॉक्टर और फिर…

Published: Sep 10, 2018 03:50:51 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

पीड़िता अपने पति के साथ पिछले छह महीने से मां बनने के लिए मी एंड मम्मी अस्पताल के चक्कर लगा रही थी।

rape

रूम के बाहर पति इंतज़ार कर रहा था, अंदर पत्नी के साथ ऐसा काम कर रहा था डॉक्टर और फिर…

नई दिल्ली। महिला को लगा उसके मां बनने का सपना, सपना ही रह जाएगा। काफी कोशिशों के बाद भी गुजरात के सूरत की रहने वाली एक महिला मां नहीं बन पा रही थी। जिसके बाद महिला ने संतान प्राप्ती के लिए एक बार और कोशिश की। इस बार महिला सूरत के चर्चित अस्पतालों में से एक मी एंड मम्मी पहुंची। जहां इलाज के नाम पर डॉक्टर ने ही महिला का रेप के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।
बता दें कि सूरत में स्थित मी एंड मम्मी अस्पताल काफी मशहूर है। यह अस्पताल निःसंतान महिलाओं के लिए मां बनने की एक उम्मीद जगाता है। यही वजह है कि देश के कोने-कोने से निःसंतान दंपति अपना इलाज कराने के लिए यहां आते हैं ताकि उन्हें मां-बाप बनने का सुख मिल सके। लेकिन इस मामले ने भगवान रूपी डॉक्टर की गंदी नीयत का पर्दाफाश कर दिया। इसके साथ ही डॉक्टर की नीच हरकतों की वजह से अस्पताल की साख को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, मां बनने का सपना लेकर बीते 6 महीनों से इस अस्पताल के चक्कर काट रही महिला की तो मानो ज़िंदगी ही उजड़ गई हो।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता अपने पति के साथ पिछले छह महीने से मां बनने के लिए मी एंड मम्मी अस्पताल के चक्कर लगा रही थी। महिला ने इलाज के लिए यहां के डॉक्टर प्रफुल्ल दोषी से बात की थी। इसी कड़ी में आरोपी डॉक्टर दोषी ने महिला को बीते 4 सितंबर को जांच के लिए अस्पताल बुलाया था। डॉक्टर महिला को एक रूम में ले गया, जबकि नर्स और महिला का पति रूम के बाहर ही इंतज़ार कर रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।
दरिंदे डॉक्टर के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने अपने पति को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस में मामला पहुंचने की जानकारी पाकर आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। लेकिन पुलिस के कड़े एक्शन के बदौलत वह जल्द ही गिरफ्त में आ गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो