scriptइस डॉक्टर ने जारी की 9/11 हमले की अनदेखी तस्वीरें, इन्हें देख सहम जाएंगे आप | Doctor Shares Unseen Photos From 9/11 attack | Patrika News

इस डॉक्टर ने जारी की 9/11 हमले की अनदेखी तस्वीरें, इन्हें देख सहम जाएंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2019 01:13:44 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

अमेरिका पर 9 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले से पूरी दुनिया में कोहराम मच गया था।
इस हमले में लगभग 3000 लोगों की मौत हुई थी।

911_has_released_unseen_photosread_more_httpsmetrocouk20190911devastating-unseen-photos.jpg
नई दिल्ली। 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले को अमेरिका कभी भूलाए नहीं भूल सकता। इस घटना ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया था। इस हमले में लगभग 3000 लोगों की मौत हुई थी।
इस आतंकी हमले के करीब 18 साल बाद अमेरिका के एक डॉक्टर ने 9/11 हमले की अनदेखी तस्वीरें जारी की हैं। डॉक्टर ने दावा किया है कि वो इस भयावह त्रासदी के वक्त वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास मौजूद थे। 50 वर्षीय डॉ एमिल चिन बताते हैं कि, उन्होंने अपने रोलर ब्लेड्स लगाए और लोगों की सहायता के लिए दौड़ पडे।
चिन ने कहा कि, वो इस आतंकवादी हमले के दौरान एक स्थानीय अस्पताल में काम किया करते थे, और वो पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती होने की प्रतीक्षा करने के बजाय ग्राउंड ज़ीरो में जाकर उनकी मदद करना ज्यादा जरूरी समझा। डॉ एमिल ने उस घटना की कुछ तस्वीरों भी जारी की हैं, देखिए तस्वीरें।
911_has_released_unseen.jpg
911_has_released_unseen_photo.jpg
911_has_released_unseen_photos.jpg
बता दें 11 सितंबर को अलकायदा आतंकवादियों ने अमेरिकी विमान को पेंटागन की इमारत से टकरा दिया था, वहीं एक दूसरे विमान को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की इमारत से टकरा दिया था। ये हमला इतना ख़तरनाक था कि पूरी बिल्डिंग एक बार में भरभरा कर गिरने लगी थी और वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूदने लगे थे। यह पूरा मंजर इतना भयावह था कि इसे याद करके दिल बैठ जाता है।
911_has_released_photo.jpg
इस हमले में लगभग 3000 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन अल-कायदा के कमांडर ओसामा बिन लादेन को अमेरीका ने उसके घर में घुस के मार दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो