scriptताजमहल की वजह से फुटपाथ पर आ गए थे डोनाल्ड ट्रंप, लगा था 414 करोड़ का तगड़ा जुर्माना | Donald Trump Has Special Connection with TajMahal,He had Opened Casino | Patrika News

ताजमहल की वजह से फुटपाथ पर आ गए थे डोनाल्ड ट्रंप, लगा था 414 करोड़ का तगड़ा जुर्माना

locationनई दिल्लीPublished: Feb 25, 2020 10:14:58 am

Submitted by:

Soma Roy

Donald Trump Taj Mahal : ट्रंप भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित थे इसलिए उन्होंने ताजमहल नाम का आलीशन कैसिनो बनवाया था
कैसिनो की ओपनिंग सेरेमनी में माइकल जैक्सन ने किया था परफॉर्म

tajmahal_casino1.jpg
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald TRump) ने भले ही 24 फरवरी को भारत में ताज महल के दीदार किए, लेकिन इससे उनका पहले से ही कनेक्शन रहा है। आगरा के ताजमहल (Taj Mahal) को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। वहीं ट्रंप ने अपनी बीवी की जगह खुद के लिए एक आलीशान ताजमहल बनवाया था। हालांकि ताज को अपने पास रखना ट्रंप को भारी पड़ा। क्योंकि ताजमहल की वजह से वे दिवालिया घोषित हो गए थे।
बीफ के बिना गले से नहीं उतरता है डोनाल्ड ट्रंप का खाना, इंडिया में वेज फूड बनेगा चैलेंज

मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बनावाया गया ताजमहल कोई ऐतिहासिक इमारत नहीं बल्कि एक लग्जरी कैसिनो था। इसमें तमाम सुख-सुविधाएं मौजूद थीं। ये करोड़पति जुआरियों की पसंदीदा जगह थी। डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल कैसिनो और रिजॉर्ट को अमेरिका के न्यूजर्सी में स्थित अटलांटिक सिटी में खोला था। इस खूबसूरत रिजॉर्ट में वर्ष 2005 का बॉलीवुड अवॉर्ड भी आयोजित किया गया था। इसके अलावा कैसिनो (Casino) की ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने भी परफॉर्म किया था। ट्रंप के ताजमहल कैसिनो करीब 1.20 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ था। इसमें जुआ खेलने के लिए 3009 स्लॉट मशीन और 167 गैंबलिंग टेबल मौजूद थे। डोनाल्ड ट्रंप भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित रहे हैं इसलिए उन्होंने इस कैसिनो और रिजॉर्ट का नाम ताजमहल रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने स्टाफ का पहनावा भी अरबी और भारतीय की तरह रखा था।
resort1.jpg
कैसिनो (casino) और रिजॉर्ट (resort) में तमाम सुख सुविधाएं मौजूद थी। इसके कुछ खास कमरे इतने लग्जरी थे कि उनके बॉथरूम के सिंक और नलों को टोटियां सोने के प्लेट से जड़ी हुई थीं। साथ ही सभी लिफ्ट के दरवाजे और अंदर के हिस्सों में 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई थी। मगर कैसिनो में जीतने वालों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी के चलते डोनाल्ड ट्रंप को अपने आलीशान ताजमहल से हाथ धोना पड़ा। साल 1998 में अमेरिकी सरकार ने ट्रंप के ऊपर 342 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। ट्रंप के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलने लगा। इसके बाद 2015 में अमेरिकी प्रशासन ने ट्रंप पर करीब 71.86 करोड़ रुपये का जुर्माना दोबारा लगाया। इसके बाद ट्रंप ने खुद को दिवालिया घोषित करने की बात कही। इस तरह ट्रंप की हालत रोड़ पर आने वाली हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो