Video : व्हेल ने मछलियों को चकमा देकर किया उनका शिकार, वायरल हो रहा ड्रोन फुटेज
- इडेन व्हेल ने छोटी मछलियों को अपने जाल में फंसाया
Published: 15 Jan 2021, 11:00 PM IST
नई दिल्ली। व्हेल का नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती हैं। इस खतरनाक जीव से छोटी मछलियां भी डरती हैं, क्योंकि वो इन्हें भी खा जाती हैं। अपना पेट भरने और अपने शिकार को चकमा देने के इडेन व्हेल ने गजब का जाल बिछाया। उसने अपने जबड़े को फैला लिया और काफी देर तक पत्थर की सतह की तरह मुंह खोले समुद्र में एक जगह स्थिर मौजूद दिखाई दी। खतरे से बेखबर मछलियां आराम से व्हेल के मुंह में जमा पानी में तैरती नजर आईं। इसी बीच व्हेल ने मौका देख अचानक अपना मुंह बंद कर लिया और सब मछलियों को एक बार में निगल लिया। ये रोमांचक वीडियो फुटेज एक ड्रोन में कैद हो गया। बताया जाता है कि ये घटना गल्फ आफ थाइलैंड की है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi