script

ये है दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की, जो धर्म बदलकर बन गई थी हिंदू

locationनई दिल्लीPublished: Dec 09, 2019 11:12:54 am

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

कई दिक्कतों का करना पड़ता है सामना
नहीं मिलते नाप के कपड़े और जूते

leg

नई दिल्ली: दुनिया में कई तरीके के लोग रहते हैं। इनमें से कुछ अपने अच्छे कामों के लिए जाने जाते हैं, तो कई अपने बुरे कामों के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक और तरह के लोग इस दुनिया में होते हैं, जो अपने अजीबोगरीब कामों की वजह से जाने जाते हैं। इनमें किसी के नाखून बड़े होना, किसी की लंबाई ज्यादा होना जैसी कई चीजें शामिल हो सकती है। हम आपको एक ऐसी ही लड़की ( girl ) के बारे में बताने जा रहे हैं।

legs.png

डॉग ने जैसे ही चाटा तो मालिक की हो गई मौत, सामने आई चौंकाने वाली वजह

दरअसल, रूस की एकैटिरना लिसिना को पूरी दुनिया में अपनी लंबी टागों की वजह से जाना जाता है। यही नहीं उनके पास इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड है। एकैटेरिना के नाम गिनीज बुक में दो रिकॉर्ड दर्ज हैं। पेश से एकैटेरिना मॉडल है, जिनकी उम्र 29 साल है। उन्हें दुनिया की सबसे लंबी मॉडल का खिताब भी दिया जा चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एकैटेरिना की लंबाई 6 फीट 9 इंच है। जहां उनकी बाई टांग की लंबाई 132.8 सेमी. है, तो वहीं उनकी दाहिने टांग की लंबाई 132.2 सेमी. है। यही नहीं उनके भाई की लंबाई 6 फीट 6 इंच, पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है।

legs1.png

डमी के गाल सहलाते हुए कांप गई बच्ची, क्योंकि हुआ था ऐसा…

वहीं ये बात हर किसी को हैरान करती है कि एकैटेरिना हिंदू धर्म ( Hindu Religion ) का पालन करती हैं। कुछ साल पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था और माता लक्ष्मी की परम भक्त बन गई थीं। तब से उन्होंने मांस खाना बंद कर दिया। वह हर दिन माता का ध्यान लगाती हैं। लंबी टांगें होने की वजह से उन्हें कई दिक्कतें होती हैं, जैसे कार में, विमान में बैठने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। यही नहीं जूते से लेकर कपड़ों के लिए भी उन्हें काफी परेशानी होती है क्योंकि उनके नाप के कपड़े और जूते नहीं मिलते। ऐसे में उन्हें ये सब बनवाने पड़ते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो