scriptइस आइलैंड पर एक मात्र बना है घर, जानिए द्वीप की असली सच्चाई | ellidaey world loneliest house on small island | Patrika News

इस आइलैंड पर एक मात्र बना है घर, जानिए द्वीप की असली सच्चाई

locationनई दिल्लीPublished: Dec 27, 2020 02:01:48 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

इस आइलैंड में मात्र एक घर ही बना हुआ नजर आ रहा है।यह आइसलैंड के दक्षिण में स्थित वेस्टमानायेआर आर्किपेलागो के पास अटलांटिक महासागर में स्थित है।

Elliðaey

Elliðaey

नई दिल्ली। यह दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। आपने कई रहस्यमय जगहों के बारे मे सुना और पड़ा होगा। इस धरती पर कुछ ऐसे आइलैंड भी जो आज भी एक पहेली बनी हुए है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक एक ऐसे ही आइलैंड की तस्वीरें वायरल हो रही है। इस आइलैंड में मात्र एक घर ही बना हुआ नजर आ रहा है। इस द्वीप को लेकर कई प्रकार की कहानियां प्रचलित है। इस द्वीप का नाम है एलियाए (Elliðaey)। यह आइसलैंड (Iceland) के दक्षिण में स्थित वेस्टमानायेआर आर्किपेलागो के पास अटलांटिक महासागर में स्थित है।
कई तरह की कहानियां है प्रचलित
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे द्वीप की तस्वीर वायरल हो रही है जिसपर सिर्फ एक घर बना हुआ है। इस द्वीप को लेकर कई तरह की कहानियां है। कुछ लोगों का ऐसा कहा जाता है कि इस अकेले और वीरान पड़े द्वीप पर 18वीं और 19वीं सदी में कुछ परिवार रहता था। लेकिन साल 1930 में वह परिवार रोजी रोटी की तलाश में यहां से चला गया। इसके बाद यह आइलैंड विरान पड़ा है।
यह भी पढ़े :— आईटीआई छात्र का कमाल, बाइक के इंजन से बना डाला हेलीकॉप्टर

एलियाए द्वीप को लेकर है ये अफवाह
इस आइलैंड को लेकर लोगों का कहना है कि किसी करोड़पति आदमी ने यहां पर यह घर बनाया था। भविष्य में होने वाली जॉम्बी तबाही से बचा जा सके। खबरों के अनुसार, एलियाए द्वीप पर बने घर को लेकर एक बार तो यह भी अफवाह फैलाई गई कि वहां पर मशहूर सिंगर जोर्क ने अपने घर बनवाया है।
बड़ी संख्या पाई जाती है मछलियां
कुछ लोगों का कहना है कि द्वीप पर बने घर को एलियाए हंटिंग एसोसिएशन ने बनवाया है। एलियाए हंटिंग एसोसिएशन के लोग इस जगह से मछलियों की तादात पर निगरानी रखते हैं। द्वीप के चारों तरफ काफी ज्यादा संख्या में मछलियां पाई जाती हैं। यहां से सूचना मिलने पर मुख्य शहर से मछुआरे यहां पर शिकार करने आते हैं। यहां पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा है। इस घर में मछुआरों के रुकने की सारी व्यवस्था है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ybxhd
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो