हॉट ऑन वेब

मगरमच्छ को बेटे पर हमला करते देख पिता ने लगाई अपने जान की बाजी, बच्चे के खातिर ऐसे ले ली उसकी जान

ऐसा कुछ देर तक करने के बाद मगरमच्छ की मौत हो गई और दियेगो बच गया।

Feb 01, 2019 / 04:02 pm

Arijita Sen

मगरमच्छ को बेटे पर हमला करते देख पिता ने लगाई अपने जान की बाजी, बच्चे के खातिर ऐसे ले ली उसकी जान

नई दिल्ली। दुनिया में माता-पिता से बढ़कर और कोई नहीं। अपने बच्चे को मुसीबत से निकालने के लिए मां-बाप कुछ भी कर गुजरते हैं, ऐसे में उन्हें अपने जान की परवाह तक नहीं होती है। आज हम एक ऐसी सच्ची घटना का जिक्र करने जा रहे हैं जिसे जानकर आपको एक बार फिर से इस बात पर यकीन हो जाएगा कि किसी की जिंदगी में उसके माता-पिता का स्थान और कोई नहीं ले सकता है।

यह घटना फिलीपींस की है। हुआ कुछ यूं कि यहां रहने वाले 12 वर्षीय दियेगो आबूलासान नामक बालक अपने पिता के साथ एक नदी में तैरने के लिए जाता है। इस नदी के चारों ओर कई सारे पेड़ पौधे हैं, इन्हीं में से एक पेड़ पर चढ़कर दियेगो नदी पर छलांग मारता है। दियेगो पानी में बहुत मस्ती कर रहा था। अचानक उसके पिता ने देखा कि एक विशालकाय मगरमच्छ दियेगो के पैर को अपने मुंह से पकड़कर खींच रहा है।

 

बच्चे को मुसीबत में देखकर उसके पिता ने न आव देखा न ताव और सीधे नदी में कूंद गया। दियेगो के पिता को कुछ और नहीं सूझा तो उसने अपने दांतों से मगरमच्छ के एक पैर को जोर से धर दबोचा। ऐसा कुछ देर तक करने के बाद मगरमच्छ की मौत हो गई और दियेगो बच गया।

इसके बाद दियेगो और उसके पिता, दोनों को अस्पताल ले जाया गया। दियेगो को भले ही ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन उसके पिता इस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके चलते उन्हें दो दिन तक अस्पताल में ही रहना पड़ा।

बाद में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दियेगो के पिता ने बताया कि उस वक्त बच्चे की जान को बचाने के लिए वह मन ही मन खुद को एक रॉटविलर कुत्ते के माफिक शक्तिशाली समझ रहे थे और पूरी जान लगाकर अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

Home / Hot On Web / मगरमच्छ को बेटे पर हमला करते देख पिता ने लगाई अपने जान की बाजी, बच्चे के खातिर ऐसे ले ली उसकी जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.