scriptबहू से संबंध बनाने के लग रहे थे आरोप, ससुर ने काट डाली अपनी ‘वो चीज’, सास ने कर ली खुदकुशी | Father-in-law cut his private part because of daughter-in-law | Patrika News

बहू से संबंध बनाने के लग रहे थे आरोप, ससुर ने काट डाली अपनी ‘वो चीज’, सास ने कर ली खुदकुशी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2018 02:32:16 pm

Submitted by:

Arijita Sen

एक बहू ने अपने ससुर पर ऐसा गंदा आरोप लगाया जिसके चलते उन्होंने ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला।

demo pic

बहु से संबंध बनाने के लग रहे थे आरोप, ससुर ने काट डाली अपनी ‘वो चीज’, सास ने कर ली खुदकुशी

नई दिल्ली। शादी के बाद सास-ससुर का दर्जा माता-पिता समान होता है। हालांकि कई बार लोग इस बात को भूल जाते हैं और ऐसे काम को अंजाम दे बैठते हैं जो रिश्तों को शर्मशार करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र में, जहां एक बहु ने अपने ससुर पर ऐसा गंदा आरोप लगाया जिसके चलते उन्होंने ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला।

demo pic

जी हां, दरअसल पुत्रवधु ने ससुर पर दुष्कर्म का अारोप लगाया था। इसके चलते वह काफी दुखी हो गए थे। घर के अशान्त वातावरण और इस आरोप से शर्मशार ससुर ने ब्लेड से अपने जननांग को काट डाला। देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुत्रवधु के आरोप से परेशान होकर सास-ससुर इस हद तक परेशान हो गए थे कि अभी पिछले माह में ही दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। इस प्रयास में सास की मौत हो गई।

demo pic

भिवानी जिले के एक गांव में पिछले कुछ महीनों से कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ था। युवती ने सबसे पहले अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही उसने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए लोकल थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी। इधर बहू के द्वारा ऐसा लांछन लगाने के दुख में पीड़ित होकर सास और ससुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के बाद ससुर की तो जान बच गई, लेकिन सास की मौत हो गई।

इधर वृद्ध पिता पर झूठा आरोप लगाने के कारण उनके दूसरे बेटे ने थाने में अपनी भाभी और उसके मायके वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसी बीच बुजुर्ग ने ब्लेड से अपने जननांग पर ब्लेड से वार किया। बहू के झूठे आरोपों से तंग आकर वृद्ध द्वारा लिए गए इस कदम से इलाके का माहौल गर्म हो गया। हालांकि इतना कुछ हो जाने के बाद भी बहु टस से मस नहीं हुई। वह अभी भी अपनी बातों पर अड़ी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो