scriptInternational Women’s Day : बच्चे को गोद में लेकर करती है ट्रैफिक कंट्रोल, लोगों ने मां के जज्बे को किया सलाम | Female constable did traffic control by adopting a one-year-old child | Patrika News

International Women’s Day : बच्चे को गोद में लेकर करती है ट्रैफिक कंट्रोल, लोगों ने मां के जज्बे को किया सलाम

locationनई दिल्लीPublished: Mar 08, 2021 01:53:14 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कॉन्स्टेबल एक साल के बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करती नजर आईं।वीडियो को देख लोगों ने मां के जज्बे को सलाम किया।

Lady constable priyanka

Lady constable priyanka

नई दिल्ली। हर साल आठ मार्च का दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पूरा दिन महिलाओं को समर्पित होता है। विमेंस डे को दुनिया भर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महिलाएं समाज, राजनीति और अर्थशास्त्र में कहां तक पहुंची हैं। इंटरनेशनल वीमेंस डे पर महिलाओं के साथ होने वाली असमानताओं को लेकर ज़ागरूकता बढ़ाने के लिए विरोध प्रदर्शन का आयोजन भी होता है। महिला दिवस के मौके पर सभी नारी शक्ति को सलाम करते है। महिलाएं हर जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभा रही हैं और हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपने एक साल के बच्चे को गोद में ट्रैफिक कंट्रोल किया।

महिला एक साथ निभा रही है दो- दो जिम्मेदारियां
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कांस्टेबल अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आईं। खबरों के अनुसार, वीडियो चंड़ीगढ़ का बताया जा रहा है। यह महिला एक साथ दो जिम्मेदारियां निभा रही है। इस महिला कांस्टेबल का नाम प्रियंका बताया जा रहा है। प्रियंका ने अपने बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक कंट्रोल किया था। उनका यह वीडियो देखकर लोगों ने महिला के जज्बे को सलाम किया है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।

यह भी पढ़े :— महिला दिवस 2021: इंस्टाग्राम पर अब महिला यूजर्स को नहीं होगी कोई परेशानी, इन टूल्स से रहेगी सुरक्षित

 

बच्चे को गोद में लेकर करती है ट्रैफिक कंट्रोल
एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने कहा कि उनका छोटा बच्चा है, जो उनके बिना घर पर नहीं रह सकता। कई बार उनके पतिदेव और परिवार के लोग बच्चे को लेकर प्रियंका की ड्यूटी के स्थान पर चले आते है। जब बच्चा होता है तो उसे कुछ समय के लिए गोल में लेना पड़ा है। इस दौरान वह अपने ड्यूटी को लापरवाही नहीं बरतती। वह अपने बच्चे को गोद में लेकर कई बार सड़क पर खड़ी होकर ट्रैफिक को कंट्रोल करती है। सोशल मीडिया पर उनके इस तरह की वीडियो और फोटो वायरल होती रहती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zrnax
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो