scriptमंगेतर ने कर लिया ब्रेकअप, लड़की को दिया करारा जवाब, दूल्हा बनकर खुद से रचाई शादी | fiance breaks up with this guy now he marries himself | Patrika News

मंगेतर ने कर लिया ब्रेकअप, लड़की को दिया करारा जवाब, दूल्हा बनकर खुद से रचाई शादी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 07, 2020 12:57:18 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कुछ लोगों की किस्मत खराब होते है तो संगाई बाद भी उनकी शादी टूट जाती है। आज आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसका मंगेतर से ब्रेकअप हो जाता है। इसके बाद उस शख्स ने खुद से ही शादी रचा ली हैं।

marries himself

marries himself

नई दिल्ली। कोई चाहता है सही उम्र में उनको पसंदीदा पार्टनर मिल जाए, जिसके साथ वह हंसी खुशी अपना जीवन बिता सके। कई बार समय में शादी नहीं होने के कारण उनके साथ परिवार के लोग भी काफी परेशान होते है। कुछ लोगों की किस्मत खराब होते है तो संगाई बाद भी उनकी शादी टूट जाती है। आज आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसका मंगेतर से ब्रेकअप हो जाता है। इसके बाद उस शख्स ने खुद से ही शादी रचा ली हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस बंदे की दुखभर कहानी वायरल हो रही है। जिसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

शादी से पहले मंगेतर ने कर लिया ब्रेकअप
एक रिपोर्ट के अनुसार, Diogo Rabelo और Vitor Bueno दोनों ने बीते साल नवंबर में सगाई की थी। पिछले महीने में दोनों शादी करने जा रहे थे। लेकिन शादी से पहले ही दोनों के बीच कुछ पता नहीं ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि उनका ब्रेकअप हो गया। बताया जा रहा है कि जुलाई में उनकी मंगेतर Vitor Bueno उन्हें छोड़कर चली गई।
यह भी पढ़े :— इसे देश में होता रोने का कम्पीटीशन, सबसे बढ़िया रोने वाले को मिलता है इनाम

खुद से ही रचा ली शादी
अपनी मंगेतर के चले जाने के बार भी इस बंदे ने शादी का टालना उचित नहीं समझा। खबरों के अनुसार, Diogo ने शादी करने का अपना निर्णय बरकरार रखा और उन्होंने खुद से ही शादी रखा ली। 16 अक्टूबर को उन्होंने Itacare, Bahia के एक रिजॉर्ट में शादी की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शादी में सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया। हालांकि उनकी पूर्व मंगेतर के रिश्तेदार और परिजन इसमें शामिल नहीं हुए।
यह भी पढ़े :— अमेरिका के इस शहर में कुत्ता बना मेयर, भारी मतों से जीता चुनाव

लड़की तो दिया करारा जवाब
अपने आप से शादी करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे खुशी का दिन है। वह उन लोगों के साथ है जिनसे वह सबसे ज्यादा मोहब्बत करता है। हम लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों में ये संदेश देना चाहता था कि उनकी खुशी के लिए महज शादी ही एक जरिया नहीं है। वह जरूर किसी और से शादी करेगा। बच्चे भी होंगे पर मेरी खुशी सिर्फ और सिर्फ उस बात पर निर्भर नहीं करती। खुद खुश रहने के लिए खुद से खुश रहना जरूरी है। सोशल मीडिया पर लोग इस बंदे की तारीफ कर रहे है। साथ ही यह भी कह रहे है कि एक प्रकार से यह उस लड़की को करार जवाब है कि उसकी वजह से शादी नहीं रूकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो