हॉट ऑन वेब

मामूली समझ चोट को किया नजरअंदाज, खतरनाक बैक्टीरिया खा गया आधा चेहरा

शरीर में लगी चोट को मामूली समझकर नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है।

Nov 20, 2018 / 11:33 am

Vinay Saxena

मामूली समझ चोट को किया नजरअंदाज, खतरनाक बैक्टीरिया खा गया आधा चेहरा

नई दिल्ली: शरीर में लगी चोट को मामूली समझकर नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है इसका ताजा उदाहरण है इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला है। महिला के आंख के ऊपरी हिस्से में ओवन के हैंडल से चोट लग गई थी। उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, जिसका खामियाजा उन्हें महज 24 घंटे बाद से ही भुगतना पड़ा।
शरीर के अंगों ने काम करना किया बंद

दरअसल, 47 साल की डोना कॉर्डन किचन में काम करते समय फर्श पर गिर गई। इस दौरान उसकी आंख के ऊपरी हिस्से में ओवन के हैंडल से चोट लग गई। उन्हें मामूली चोट समझकर नजरअंदाज कर दिया। 24 घंटे बाद ही वो अचानक डोना बीमार पड़ गई। उसके चेहरे की स्किन काली पड़ गई। बेटी ने डोना को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। डोना के आॅर्गन ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि इसके पीछे रेयर और खतरनाक बैक्टीरिया necrotising fasciitis है, जो उसके चेहरे को खाते हुए दिमाग की ओर बढ़ रहा था। इसी वजह से उसके कई अंग काम करना बंद कर रहे थे।
सड़ चुका चेहरा काटकर अलग कर दिया

डॉक्टर्स ने तुरंत डोना का इलाज शुरू किया। लगभग तीन घंटे की सर्जरी के बाद डेड टिशू और सड़ चुका चेहरा अलग कर दिया गया। इसके बाद डोना कोमा में चली गई। बता दें, डॉक्टरों के लिए पहली प्राथमिकता थी कि वो कैसे भी डोना के दिमाग तक बैक्टीरिया को पहुंचने से रोकें, क्योंकि बैक्टीरिया के वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो जाती। इसके लिए उसके चेहरा का प्रभावित हिस्सा काट कर अलग कर दिया गया।
जांघ के मांस से बनाया चेहरा

इसके बाद डोना का आधा चेहरा ही बचा था। उसे पूरा करने के लिए डॉक्टर्स की टीम ने उसकी जांघ से मांस निकालकर चेहरे का आधा हिस्सा बनाया और 11 घंटे की सर्जरी कर उसे जोड़ा गया। सर्जरी के चार दिन बाद डेाना कोमा से बाहर आ गई। जब उन्होंने आइने में अपना चेहरा देखा तो उनकी चीख निकल गई। वह जोर-जोर से रोने लगी। डोना ने बताया कुछ समय बाद डॉक्टर्स ने उसकी एक और सर्जरी की, जिससे चेहरे पर लगाए गए जांघ के मांस से फैट हटाया जा सके। हो सकता है उसके बाद डोना को चेहरा इतना डरावना ना दिखे।
 

Home / Hot On Web / मामूली समझ चोट को किया नजरअंदाज, खतरनाक बैक्टीरिया खा गया आधा चेहरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.