हॉट ऑन वेब

कपल के अरमानों पर बंदर ने फेरा पानी, जंगल में काट रहे थे एनिवर्सरी केक, तभी मारा झपट्टा

Funny Video Of Monkey : फॉरेस्ट अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार वीडियो
बंदर का कारनामा देख लोग हुए लोटपोट, कहा गजब है ये

Jul 10, 2020 / 03:46 pm

Soma Roy

Funny Video Of Monkey

नई दिल्ली। शादी की सालगिराह (Wedding Anniversary) हर किसी के लिए खास होती है। तभी इस स्पेशल मौके को सेलिब्रेट करने के लिए अक्सर लोग विशेष प्लान बनाते हैं। ऐसी ही कुछ तैयारी एक कपल ने भी की थी। वे अपनी एनिवर्सरी का जश्न मनाने के लिए जंगल (Forrest) गए थे। यहां वे हरी-भरी वादियों के बीच केक काट रहे थे। मगर तभी उनके सारे अरमानों पर एक बंदर ने पानी फेर दिया। कपल ने जैसे ही केक काटा, तभी अचानक आए बंदर ने इस पर झपट्टा (Monkey Grab The Cake) मारा और इसे लेकर पेड़ पर चढ़ गया। इस मजेदार घटना का वीडियो फॉरेस्ट अधिकारी ने शेयर किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
https://twitter.com/susantananda3/status/1281136134941114374?ref_src=twsrc%5Etfw
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स जंगल मे पत्थर के ऊपर केक रखता है और चाकू से काटता है। तभी ऊपर पेड़ पर बैठा बंदर नीचे उतरता है और केक पर झपट्टा मार देता है। जब तक कपल कुछ समझ पाता तब तक बंदर केक छीनकर भाग जाता है। शादी की सालगिराह पर यूं अचानक आए बिन बुलाए मेहमान को देख कपल हैरान रह जाता है। उनका ये मजेदार वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने शेयर किया है। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, ‘वन में शादी की सालगिरह मनाना एक अलग अनुभव है. सरप्राइज की पूरी गारंटी है।’
इस वीडियो को 9 जुलाई की दोपहर को पोस्ट किया गया था। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चंद मिनटों में ही हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया जबकि 200 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे 50 से ज्यादा रि-ट्वीट्स किए गए हैं। लोगों को बंदर की हरकत खूब पसंद आई। लोगों ने खूब मजेदार रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा जंगल में एनिवर्सरी मना रहे हैं तो गेस्ट का आना तो लाजमी है।

Home / Hot On Web / कपल के अरमानों पर बंदर ने फेरा पानी, जंगल में काट रहे थे एनिवर्सरी केक, तभी मारा झपट्टा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.