scriptइधर लोग भूख से तोड़ रहे दम, उधर राष्ट्रपति इस अंदाज़ में कर रहे डिनर, Video देख लोग दे रहे श्राप | fury over venezuela leader nicolas maduro salt bae feast | Patrika News

इधर लोग भूख से तोड़ रहे दम, उधर राष्ट्रपति इस अंदाज़ में कर रहे डिनर, Video देख लोग दे रहे श्राप

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2018 05:15:06 pm

Submitted by:

Priya Singh

आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के हालात कितने खराब हैं इस बात से कोई ऐसे नहीं है जो अनजान हो।

fury over venezuela leader nicolas maduro salt bae feast

इधर लोग भूख से तोड़ रहे हैं दम, उधर राष्ट्रपति इस अंदाज़ में कर रहे डिनर, फोटोज देख लोग दे रहे श्राप

नई दिल्ली। अगर आप अपने देश की महंगाई से परेशान हैं तो आपको बता दें कि हम और आप फिर बहुत आराम से हैं। आपकी हालत वेनेजुएला के रहने वालों से बहुत बेहतर है क्योंकि यहां महंगाई दर 10 लाख प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। कभी दक्षिण अमेरिका का सबसे अमीर देश रहा वेनेजुएला, आज बदहाल हालत में है। तेल के मामले में समृद्ध होने के बावजूद यह देश सरकार के गलत सामाजिक प्रयोगों का शिकार हो गया और आज हालात ये हैं कि यहां के नागरिकों के खाने के भी लाले पड़ गए हैं। यहां की हालत इतनी खराब है कि, बाल कटवाने के बदले अंडे और केले देकर काम चलाया जा रहा है। तेल संपदा से भरपूर इस देश में जनता पैसे, खाना और मूलभूत जरूरतों को भी पूरा कर पाने में असमर्थ है।

https://twitter.com/nusr_ett?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं दूसरी तरफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति के लैविश डिनर करने की फोटोज सामने आने से लोग उन्हें गली दे रहे हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इस्तांबुल के के लैविश होटल में डिनर करते और सिगार पीते नज़र आ रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल में कई बच्चों की मौत भूख की वजह से हो गई। लेकिन निकोलस मादुरो को उससे कोई खासा असर नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो को देख पूरा देश इन्हें शर्म करने की हिदायत दे रहा है। फोटोज में राष्ट्रपति तुर्की के साल्ट बे स्थित महंगे रेस्टोरेंट में खाते हुए नजर आ रहे हैं। साल्ट बे रेस्टोरेंट काफी फेमस है जो सोशल मीडिया पर सक्रीय हैं वो इस रेस्टोरेंट के बारे में ज़रूर जानते होंगे। इस वीडियो में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो साल्ट बे के सेलिब्रेटी शेफ नुसरत गोकसे के साथ नज़र आ रहे हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि, नुसरत खुद अपने हाथों से वेनेजुएला के राष्ट्रपति को खाना परोस रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के हालात कितने खराब हैं इस बात से कोई ऐसे नहीं है जो अनजान हो। विश्वपटल पर वेनेजुएला की सरकार की कड़ी आलोचना की गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो