scriptBF की हत्या कर उसके निजी अंग सहित ये हिस्से काटकर फ्रिज में रख दिए, पूरा सच जान कांप जाएगी रूह | GF brutally killed her bf and put bodyparts in fridge | Patrika News
हॉट ऑन वेब

BF की हत्या कर उसके निजी अंग सहित ये हिस्से काटकर फ्रिज में रख दिए, पूरा सच जान कांप जाएगी रूह

मारे गए लड़के का नाम दिमित्री (24) था, जिसे गर्लफ्रेंड के दिमाग में चल रही खूनी साज़िश के बारे में बिल्कुल भनक भी नहीं थी।

Jul 05, 2018 / 10:26 am

Sunil Chaurasia

bf

BF की हत्या कर उसके निजी अंग सहित ये हिस्से काटकर फ्रिज में रख दिए, पूरा सच जान कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली। प्राचीन समय से ही तंत्र विद्या में लोगों की काफी रूचि रही है। अभी हाल ही में तंत्र विद्या से जुड़े दिल्ली के बुराड़ी कांड ने पूरे देश में तांडव मचा रखा है। उधर तंत्र-मंत्र से जुड़ी एक नई वारदात सामने आ रही है। पूरा मामला रूस के ओरियोल शहर का है, जहां रहने वाली एक 21 साल की लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्यारी लड़की कॉलेज में पढ़ती है। जिसने तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। लेकिन सबसे खौफनाक तो हत्या का तरीका था, लड़की ने पहले तो बॉयफ्रेंड का गला घोंटा और फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
लड़की का नाम अनास्तासिया ओनेजीना बताया जा रहा है, जिसने प्रेमी का कत्ल करने से पहले उसके साथ संबंध बनाए थे। मारे गए लड़के का नाम दिमित्री (24) था, जिसे गर्लफ्रेंड के दिमाग में चल रही खूनी साज़िश के बारे में बिल्कुल भनक भी नहीं थी। खबरों के मुताबिक बॉयफ्रेंड की बॉडी को काटने से पहले लड़की ने उसके शरीर के पूरे खून को बहा दिया। कातिल लड़की ने बॉडी के कुछ अंग काटकर घर में रखे फ्रिज में रख दिया, जिसमें लड़के का सिर, पैर, निजी अंग और उंगलियां शामिल थीं।
इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड की जघन्य हत्या करने के बाद लड़की ने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका बॉयफ्रेंड मृत अवस्था में मिला था। लेकिन पुलिस के दिमाग में लड़की के खिलाफ ही शक घूम रहा था। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के साथ सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती को देखने के बाद अनास्तासिया ओनेजीना ने सारा सच उगल दिया। पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी देने वाली हत्यारी लड़की ने इसके बाद भी अपना खौफनाक रवैया अपनाए रखा। कोर्ट में पेशी के दौरान उसने कहा कि उसे कुछ भी याद नहीं है।
bf

Home / Hot On Web / BF की हत्या कर उसके निजी अंग सहित ये हिस्से काटकर फ्रिज में रख दिए, पूरा सच जान कांप जाएगी रूह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो