scriptकुत्तों के साथ ऐसी हैवानियत करता दिखा मंगेतर, लड़की ने फिर उठाया ऐसा कदम | girl broke her marriage for dogs reason behind is heart touching | Patrika News

कुत्तों के साथ ऐसी हैवानियत करता दिखा मंगेतर, लड़की ने फिर उठाया ऐसा कदम

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2018 03:02:34 pm

Submitted by:

Priya Singh

रियो डी जेनेरियो के रहने वाली नीना को लगा था कि उसका होने वाला लाइफ पार्टनर उसके साथ ही उसके दोनों डॉगीज को भी बहुत प्यार करता है, लेकिन जो वो सोच रही थी हुआ उसका एकदम उल्टा।

girl broke her marriage for dogs reason behind is heart touching

कुत्तों के साथ ऐसी हैवानियत करता दिखा मंगेतर, लड़की ने फिर उठाया ऐसा कदम

नई दिल्ली। लोगों में बहुत सारी खूबियां होती हैं और उनमें से एक खूबी यह बताती है कि आप कैसे इंसान हैं। नैतिकता और दयालुता का मतलब यह है कि आप दूसरों के साथ कैसे व्यवहार करते हैं- और इसमें हमारे पालतू जानवर भी शामिल हैं। जब ब्राजील की रहने वाली महिला ने अपने पालतू बुलडॉग पर कुछ चोट के निशान देखे, उसे लगा कुछ तो ज़रूर है जो सही नहीं था। अपने संदेह को दूर करने के लिए अपने मंगेतर के घर से बहार जाने का इंतज़ार किया, उसके घर जाते ही उसने घर में कैमरे लगा दिए। इसके बाद जो उसने देखा वो बहुत ही डरावना था, उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो अब क्या करे। जानकारी के लिए बता दें कि, रियो डी जेनेरियो के रहने वाली नीना को लगा था कि उसका होने वाला लाइफ पार्टनर उसके साथ ही उसके दोनों डॉगीज को भी बहुत प्यार करता है, लेकिन जो वो सोच रही थी हुआ उसका एकदम उल्टा। नीना ने जब अपने कुत्तों पर चोट के निशान देखे तो वो तुरंत उन्हें डॉक्टर को दिखाने गई लेकिन वहां चोट की वजह समझ में नहीं आई। नीना को शक हुआ तो उसके दोस्त ने उसे घर में कैमरा लगाने की सलाह दी।

इसके बाद नीना ने घर में कैमरा इंस्टॉल करवाया। उसने जब एक दिन कैमरे की फुटेज देखी तो उसे अपने मंगेतर का डरावना चेहरा सामने आया। ये चोट के निशान कुत्तों को क्रूरता से मारने की वजह से आए थे। नीन ने इसके बाद जो फैसला लिया वो उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला था लेकिन एक इंसान होने के नाते नीना ने एक झटके में ही उस शख्स से रिश्ता तोड़कर एक मिसाल कायम की है। नीना का कहना है कि, उसने ऐसी उम्मीद नहीं की थी। नीना ने इस क्रूरता भरे वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है ताकि लोग उसके असली चेहरे से वाकिफ हो सकें। उसने कैप्शन दिया है कि, उसने जो कुछ भी उन बेसहारा और बेजुबानों के साथ किया, वह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

https://twitter.com/YouTube?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो