घर में पाल रखे है 6 मगरमच्छ
ताइवान की रहने वाली साशिमी नाम की इस लड़की ने अपने घर में मगरमच्छों को पाल रखा है। वह इन खतरनाक जानवरों को पालतू कुत्ते—बिल्ली की तरह ट्रीट करती है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इन नरभक्षियों जानवरों के साथ ढ़ेरों वीडियो और फोटो अपलोड़ कर रखे है। साशिमी के घर पर आपको 6 खतरनाक मगरमच्छ ऐसे ही घुमते हुए मिल जाएंगे।
बच्चों की तरह घर में रहते मगरमच्छ
साशिमी ने सबसे पहला मगरमच्छ ताइवान में ही एक ब्रीडर से खरीदा था। इसके बाद धीरे धीरे मगरमच्छों के प्रति प्यार बढ़ता गया है। अब उनके घर में छह मगरमच्छ रहते है। वह इन खतरनाक जानवरों को छोटे बच्चे की तरह प्यार करती है उनको पालती है। सोशल मीडिया पर उनको किस करते हुए भी फोटो भी आप देख सकते है।
दुनिया में बचा है सिर्फ ये एक ही पक्षी, मर गई तो खत्म हो जाएगी प्रजाति
नहीं किया किसी ने हमला
साशिमी ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन से ही उनको जानवरों को बहुत प्यार है। अब इनके साथ घर में रहना अच्छा लगता है। उसके घर के हर कोने में ये मगरमच्छ खुले में घूमते हैं। उन्होंने बताया कि ये जानवर काफी खतरनाक होते है, लेकिन अब तक किसी ने हमला नहीं किया।
700 साल पुराने पवित्र पेड़ के नीचे महिला ने खिंचवाई अश्लील फोटो, मचा बवाल
कुत्ते—बिल्ली की तरह रहते हैं साथ
साशिमी इन पेट क्रोकोडाइल के साथ घर में खूब खेलती है। यह मगरमच्छ कुत्ते की तरह कभी जूता तो कभी कोई सामान लेकर भाग जाता है। जब वह पकड़ने जाती है वह भागने लगती है। उनके मुंह से सामान वापस लेने के लिए साशिमी को एक डंडे की जरूरत पड़ती है। इसकी मदद से वह अपने सामान को वापस ले पाती है।