scriptएक लड़की ने बदल दी थी कुमार विश्वास की जिंदगी, लव लाइफ को लेकर बताया सीक्रेट | Girl That Changed Kumar Vishwas Life Completely | Patrika News

एक लड़की ने बदल दी थी कुमार विश्वास की जिंदगी, लव लाइफ को लेकर बताया सीक्रेट

Published: Apr 21, 2020 11:38:48 am

Submitted by:

Soma Roy

Kumar Vishwas Love Life : एक इंटरव्यू के दौरान कुमार विश्वास ने अपने पहले प्यार को लेकर बताई कई बातें
जिंदगी को संवारने का श्रेय कुमार ने अपने प्यार को दिया

vishvas1.jpg

Kumar Vishwas Love Life

नई दिल्ली। कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) को अपने प्रखर अंदाज के लिए जाना जाता है। राजनीति के गलियारों से ज्यादा वक्त उन्होंने बतौर कवि गुजारा है। तभी जब भी वो अपनी कविताएं सुनाते हैं तो लोग एकटक होकर उनकी पक्तियां सुनते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी कुमार ने अपने शब्दों (Poetry) की ऐसी जादुगरी दिखाई कि लोग कायल हो गए। इसी बीच उन्होंने अपनी लव लाइफ (Love Story) से जुड़े कुछ सीक्रेट्स भी बताएं।
कुमार विश्वास की कविताएं युवा वर्ग को काफी पसंद आती हैं। एक इंटरव्यू में विश्वास ने बताया कि वह कॉलेज के सबसे पॉपुलर लड़कों में से एक थे। कॉलेज टाइम में उनके पास खुद के पैसों से खरीदी बेहतरीन बाइक थी। वह बाइक से ही कॉलेज जाया करते थे। उस वक्त कुमार हापुड़ में रहते थे। इसी दौरान उनकी जिंदगी में एक लड़की ने एंट्री ली थी। कुमार कहते हैं,‘उस प्यार ने उनकी जिंदगी 180 डिग्री मोड़ दी थी। उस लड़की ने मुझे काफी क्राफ्ट किया। वह लड़की दूसरे कॉलेज में पढ़ती थी।’
कुमार आगे बताते हैं कि उन्होंने अपने कस्बे में एक संस्था खोली थी। जिसमें दूसरे दोस्त भी सहयोग करते थे। इसी दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित कराया था। जिसमें कई अलग—अलग कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसी दौरान वह लड़की भी उनकी संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। वह एक पुजारी की बेटी थी और मजेदार बात यह है वह लड़की मेरे भाई की विद्यार्थी भी थी। तभी से उनके प्यार का किस्सा आगे बढ़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो