scriptमोटापे के चलते ब्वॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप, वजन घटाकर गर्लफ्रेंड ने खुद को किया साबित | Girlfriend weight loss 90 kg after breakup in California, pics viral | Patrika News

मोटापे के चलते ब्वॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप, वजन घटाकर गर्लफ्रेंड ने खुद को किया साबित

Published: Dec 08, 2020 02:42:21 pm

Submitted by:

Soma Roy

Body Transformation : अमेरिका के कैलिफॉर्निया रहने वाली है महिला, उनका नाम समांथा रॉली है
प्राकृतिक तरीके से वजन कम न होने पर समांथा ने कराई ग्रैस्टिक स्लीव सर्जरी

breakup1.jpg

Body Transformation

नई दिल्ली। कहते है लोग प्यार में एक-दूसरे के लिए बदल जाते हैं, लेकिन कई बार जो कमाल मोहब्बत नहीं कर पाती है, वो पार्टनर की नफरत कर देती है। ऐसा ही हाल अमेरिका के कैलिफॉर्निया में भी देखने को मिला। दरअसल यहां रहने वाली एक लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मोटापे के चलते छोड़ दिया था। इतना ही नहीं रिलेशनशिप में होने के बावजूद लड़के ने कभी उसे अपने दोस्तों या फैमिली से नहीं मिलवाया। आखिरकार ब्रेकअप के बाद महिला ने खुद को बदलने का फैसला लिया और उसने इस नेगेटिविटी को अपनी ताकत बनाते हुए करीब 90 किलो वजन घटाया। पहले उसका वेट 165 किलो था।
महिला का नाम समांथा रॉली है। वह 30 साल की है। वह एक सिंगल मदर हैं और कैलिफॉर्निया शहर के ऑरेंज काउंटी में रहती हैं। समांथा का कहना है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के मकसद से वह रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उस दौरान उनका वजन बहुत ज्यादा था। यही वजह थी कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें किसी सोशल गैदरिंग या अपनी फैमिली के सामने नहीं ले जाता था। क्योंकि उसे शर्मिंदगी महसूस होती थी। धीरे—धीरे उनके रिश्ते में दूरियां आ गई और बाद में उनके ब्वॉयफ्रेंड ने बिना बताए उन्हें छोड़ दिया। ब्रेकअप से वह पहले काफी परेशान हुईं हालांकि उन्होंने खुद को संभालने और अपने मेकओवर करने के बारे में सोचा।
समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि पहले भी उन्होंने वजन कम करने की कोशिश की है। इसके लिए उन्होंने डाइट में बदलाव के अलावा कई दवाईयां और तमाम तरह के नुस्खे आजमाएं। मगर कोई भी तरीका परमानेंट काम नहीं आया। ऐसे में आखिरकार उन्होंने सर्जरी के जरिए वजन कम करने का फैसला लिया। समांथा ने ग्रैस्टिक स्लीव सर्जरी कराई और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वजन घटाने का अनुभव साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह खुद को डेटिंग के लिए फिट नहीं मानती थी। इससे उनका आत्मविश्वास भी डगमगाने लगा था। मगर वजन कम करके वो न सिर्फ खुद को एक और मौका देना चाहती हैं, बल्कि दूसरों को खुद पर ध्यान देने के लिए प्रेरित भी करना चाहती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो