scriptगाड़ी खराब होने पर लड़की ने ‘दोस्त’ से मांगी मदद, बदले में दोस्त ने भेज दिए 11 लड़के और फिर… | girls raped by 11 men after she call for help in Jharkhand | Patrika News

गाड़ी खराब होने पर लड़की ने ‘दोस्त’ से मांगी मदद, बदले में दोस्त ने भेज दिए 11 लड़के और फिर…

Published: Aug 20, 2018 12:24:30 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

झारखंड के लोहरदगा जिले में कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के आरोपी 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

rape

गाड़ी खराब होने पर लड़की ने ‘दोस्त’ से मांगी मदद, बदले में दोस्त ने भेज दिए 11 लड़के और फिर…

नई दिल्ली: आमतौर पर हम किसी छोटी परेशानी में फंसने पर परिवारवालों को बताने के बजाए दोस्तों से शेयर करना पसंद करते हैं। इन्हीं दोस्तों से मदद की उम्मीद रखते हैं। झारखंड के लोहरदगा में भी दो लड़कियों ने ऐसा ही सोचा और अपने एक दोस्त से मदद मांगी। दरअसल, ये लड़कियां अपने एक पड़ोसी के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। रास्ते में अचानक बाइक खराब हो गई। इनमें से एक लड़की ने अपने दोस्त को मदद की आस में फोन लगाया, लेकिन उसे क्या पता था कि ये फोन उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।
दोस्त की ये करतूत सुनकर हर शख्स हैरान

जी हां, स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद 16 अगस्त को झारखंड के लोहरदगा जिले में एक दोस्त ने एेसी करतूत की, जिसे सुनकर हर शख्स हैरान रह गया। दो लड़कियां अपने एक पड़ोसी के साथ बाइक सेे हिरही हर्रा टोली इलाके में जा रही थीं। डीएसपी के मुताबिक, हिरही रेलवे पुल के पास उनकी बाइक खराब हो गई।
मदद के नाम पर बर्बाद कर दी जिंदगी

दोनों लड़कियों में से एक ने फोन करके अपने दोस्त को जानकारी दी और उससे मदद मांगी। उसने अपने 11 दोस्तों को उनके पास भेज दिया, जिन्होंने पड़ोसी को मारपीट कर वहां से भगा दिया और लड़कियों को एक सूनसान जगह पर ले गए। उन्होंने लड़कियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए।
11 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप


पुलिस के मुताबिक, इन 11 दोस्तों ने बारी-बारी से लड़कियों का रेप किया और धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह थाने पहुंची लड़कियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। लड़कियों के बयान के आधार पर सदर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।
सभी ने कबूल किया अपना जुर्म


एसपी आशीष कुमार महली के मुताबिक, पुलिस ने इन लोगों को हिरही हर्रा टोली इलाके से अरेस्ट किया है। सभी आरोपियों की उम्र 18 से 28 साल के बीच है। सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो