वैसे तो नवरात्रि में लेडीज हाथों में घाघरा पकड़े गरबा डांस करते हुए दिखती हैं। मगर जूनागढ़ में हुए एक कार्यक्रम में कुछ महिलाएं कोबारा को हाथ में लिए हुए नाचते दिख रही हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक महिलाएं सांप को ऊपर भी उठा रही हैं। इसमें पांच लड़कियां शामिल हैं। जिनमें से की उम्र करीब 12 साल की है।
घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि बाद में इन सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जूनागढ़ के उप वन संरक्षक सुनील बेरवाल के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम की अनदेखी के कारण केस दर्ज करवाया गया है।